विज्ञापन

पार्टनर को फैमिली से मिलवाने जा रहे हैं? पहले इन 4 चीजों पर जरूर कर लें बात, अंडरस्टैंडिंग होगी बेहतर

अगर आप भी अपने पार्टनर को फैमिली से मिलवाने वाले हैं तो पार्टनर से पहले कुछ बातों पर चर्चा करना काफी जरूरी होता है. इससे आपकी अंडरस्टैंडिंग बेहतर होगी. साथ ही असहज होने से भी बचेंगे.

पार्टनर को फैमिली से मिलवाने जा रहे हैं? पहले इन 4 चीजों पर जरूर कर लें बात, अंडरस्टैंडिंग होगी बेहतर
फैमिली से मिलवाने से पहले कपल इन बातों का रखें ध्यान
Photo Credit: NDTV

Relationship Tips: एक रिलेशनशिप में पार्टनर को अपनी फैमिली से मिलवाना सबसे बड़ा और अहम कदम माना जाता है. चाहे आपको रिलेशन पर पूरा भरोसा क्यों न हो, लेकिन मन में घबराहट और हजारों सवालों का होना काफी ज्यादा आम बात है. परिवार कहीं बहुत ज्यादा सवाल तो नहीं पूछेगा, पार्टनर सहज महसूस करेगा या नहीं जैसे कई सवाल दिमाग को घेर लेते हैं. लेकिन अगर मिलवाने से पहले पार्टनर से कुछ जरूरी बातें कर ली जाएं तो मुलाकात काफी अच्छी और यादगार होो सकती है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसी 4 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर मुलाकात से पहले जरूर बात करनी चाहिए. इससे न केवल अंडरस्टैंडिंग बेहतर होती है, बल्कि रिश्ते में मजबूती भी बढ़ती है.

1. फैमिली क्या पूछ सकती है?

परिवार के लोग कई बार नए व्यक्ति से मिलने के बाद उसके बारे मेंं जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक होते हैंं. शादी से लेकर करियर और फ्यूचर तक लगातार सवाल पूछे जाते हैं. ऐसे में आप पहले ही अपने पार्टनर से बात कर लें कि वो किन टॉपिक्स पर खुलकर बात करने में कंफर्टेबल हैं और किन बातों को फिलहाल प्राइवेट रखनाा चाहते हैं. साथ ही, उन्हें अपने परिवार के बातचीत करने के तरीके के बारे में भी बता दें, ताकि वो अचानक आने वाले सवालों से अनकंफर्टेबल न महसूस न करेंं.

2. अगर कुछ अनकंफर्टेबल लगे तो कैसे हैंडल करें?

कई बार परिवार में लोग ऐसे सवाल पूछ लेते हैं जिससे सामने वाले को अनकंफर्टेबल महसूस हो जाता है. लेकिन इसकाा मतलब ये नहीं है कि उनका इरादा गलत या बुरा है. ऐसे में आप पहले ही तय कर लें कि ऐसी स्थिति आने पर आप दोनों क्या करेंगे. इसका मतलब ये नहीं है कि आप अपने परिवार से किसी गलत व्यवहार की उम्मीद कर रहेे हैं, बल्कि ये सुनिश्चित करना है कि किसी भी अजीब परिस्थिति में आप दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट कर सकें. साथ ही इससे परिस्थिति आसानी से हैंडल होो जाती है और विवाद नहीं होता.

यह भी पढ़ें: एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, फिर भी गलत साबित हो सकता है रिश्ता, जानिए 3 बड़े कारण

3. फैमिली से मिलवाना आपके लिए क्या मायने रखता है?

हर किसी के लिए फैमिली से मिलवाने का मतलब काफी अलग हो सकता है. किसी के लिए ये एकदम सीरियस मूमेंट हो सकता है तो किसी केे लिए नॉर्मल लंच. ऐसे में सोच किसी की गलत नहीं होती. ऐसे में आप पहले इस बारे में खुलकर बात करें कि परिवार से मिलवाने का ये कदम आपके लिए क्या मायने रखता है. 

4. रिलेशनशिप में क्या-क्या प्राइवेट रखना है?

कई बार कुछ लोग अपनी फैमिली से रिलेशनशिप की बातें शेयर करने में काफी ज्यादा कंफर्टेबल बोते हैं. लेकिन इसका मतलब येे नहीं है किि आपका पार्टनर भी ऐसा ही महसूस करे. ऐसे में फैमिली से मिलवाने से पहले आप तय कर लें कि आप दोनों किन बातों को शेयर करने में कंफर्टेबल हैं और किन बातों को प्राइवेट रखना चाहते हैं. दरअसल, येे बाउंड्रीज आपको बाद में होने वाली असहजता से बचाा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: कभी प्यार, कभी तकरार? लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के 5 आसान तरीके

यह भी पढ़ें: 40 साल की उम्र में महिलाएं ज्यादा रोमांटिक क्यों हो जाती हैं? एक्सपर्ट से जानिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com