Weight Loss Drinks: गर्मिसेयों का मौसम है ऐसे में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम सभी हेल्दी और ठंडी चीजें खाना और पीना पसंद करते हैं. अगर आप भी शरीर को सेहतमंद और वजन को कम करना चाहते हैं तो आपके बड़े काम आ सकते हैं ये ड्रिंक. मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. अगर आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको ऐसे 3 ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जो न केवल वजन घटाने बल्कि, शरीर में पानी की कमी को दूर करने और लू से बचाने में भी मददगार हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन ड्रिंक के बारे में.
मोटापा कम करने के लिए ड्रिंक- (Motapa Kam Karne Ke Liye Drinks)
1. लेमन ड्रिंक-
गर्मियों के मौसम में शरीर को रिफ्रेश रखने के लिए लेमन ड्रिंक को सबसे अच्छा माना जाता है. इसे आप सुबह सेवन कर सकते हैं. इसमें काला नमक, जीरा और पुदीना डालकर पीने से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं ये गर्मी से बचाने और पाचन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- एक ही तरह की चटनी खा कर हो गए हैं बोर तो इस फल से बनाएं स्वादिष्ट चटनी, नोट करें रेसिपी

Photo Credit: iStock
2. कोकोनट ड्रिंक-
नारियल पानी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और खनिज पाए जाते हैं. गर्मियों के दिनों में नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट और वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. नारियल पानी का सेवन वजन को कम करने के अलावा स्किन को हेल्दी रखने में भी मददगार है.
3. कुकुंबर ड्रिंक-
खीरे में लगभग 80 प्रतिशत पानी पाया जाता है. गर्मियों के मौसम में खीरे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस लो कैलोरी ड्रिंक का सेवन करने से वजन को कंट्रोल करने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है.
Health Benefits of Bananas: एक दिन में कितने केले खाने चाहिए? केला खाने के फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं