विज्ञापन

अमरूद में नमक लगाकर खाने से क्या होता है?

क्या आप जानते हैं सर्दियों में अमरूद खाने का सही तरीका, ये छोटी सी ट्रिक करेगी कमाल.

अमरूद में नमक लगाकर खाने से क्या होता है?
अमरूद खाने का सही तरीका क्या है.
Copilot

अमरूद एक ऐसा फल है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. ​सर्दियों की हल्की धूप में बैठकर अमरूद खाने का मजा ही कुछ और होता है. वैसे तो अमरूद अपने आप में ही मीठा और स्वादिष्ट फल है, लेकिन जैसे ही इस पर थोड़ा सा काला नमक लगाया जाता है, तो न सिर्फ इसका स्वाद बढ़ता है बल्कि, इसके फायदे भी बढ़ जाते हैं. ​आइए जानते हैं किन लोगों को करना नमक वाले अमरूज का सेवन. 

अमरूद में नमक लगाकर खाने के फायदे-

​1. पेट साफ के लिए- 

​अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. जब हम इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर खाते हैं, तो यह हमारे पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को तेजी से एक्टिव कर देता है. अगर आपको खाना खाने के बाद भारीपन लगता है या पेट ठीक से साफ नहीं होता, तो नमक वाला अमरूद खाएं.  

Latest and Breaking News on NDTV

​2. गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग के लिए- 

​कई लोगों को कच्चा या थोड़ा सख्त अमरूद खाने के बाद पेट में गैस बनने या पेट फूलने की शिकायत हो जाती है. काले नमक में पाचक गुण होते हैं जो अमरूद के कसैलेपन को कम कर सकते हैं. इससे पेट में बन रही गैस में आराम मिल सकता है. 

​​3. वजन कंट्रोल के लिए- 

​अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो अमरूद आपका सबसे अच्छा दोस्त बन सकता है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर बहुत ज्यादा होता है. जब आप इसे काले नमक के साथ स्नैक के रूप में खाते हैं, तो पेट काफी देर तक भरा महसूस होता है और बार-बार अनहेल्दी खाने की आदत छूट जाती है.

​4. इम्यून सिस्टम के लिए- 

​अमरूद में संतरे से भी ज्यादा विटामिन-सी पाया जाता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने और मौसमी बीमारियों से बचाने में मददगार है. 

अमरूद खाते समय किन बातों का रखें ध्यान-

  • ​अमरूद को हमेशा सुबह के नाश्ते के बाद या दोपहर में खाएं. शाम को या रात के समय इसे खाने से बचें, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है.
  • ​सादे सफेद नमक की जगह हमेशा काले नमक या सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करें. 
  • ​अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नमक का छिड़काव बहुत कम करें या डॉक्टर की सलाह लें.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: तवे पर तंदूर जैसा लच्छा पराठा कैसे बनाएं? शेफ की इस ट्रिक से मिनटों में करें तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Have You Ever Eat Guava With Salt, ​Amrud Me Namak Lagakar Khane Se Kya Hota Hai, Guava With Salt Benefits, ​Eating Guava With Black Salt, ​Guava For Weight Loss, ​Amrud Aur Kala Namak, ​Benefits Of Eating Guava In Winter, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com