Dry Dates Eating Benefits: सर्दियों के मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने के लिए आप अपनी डाइट में छुहारे को शामिल कर सकते हैं. छुहारा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सूखे छुहारे को कई तरह की डिशेज में डाला जाता है. इतना ही नहीं इससे कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जाती हैं. आपको बता दें कि कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे माइक्रोन्यूट्रीएंट्स, आयरन, पोटैशियम, विटामिन बी6, फॉस्फोरस से भरपूर छुहारा हड्डी और दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आप रोजाना 2 छुहारे का सेवन कर इसे मैनेज कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं छुहारा खाने से होने वाले फायदे.
छुहारा खाने के फायदे- (Dry Dates Eating Health Benefits)
1. ब्लड प्रेशर-
सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर की समस्या काफी देखने को मिलती है. अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आपके लिए छुहारे का सेवन फायदेमंद माना जाता है. रोजाना 2 छुहारे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. यह शरीर में सूजन की परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Gongura Chicken Curry: चिकन खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें ये मसालेदार गोंगुरा चिकन करी

Photo Credit: Pixabay
2. इंफेक्शन-
छुहारा एंटी-माइक्रोबियल गुण से भरपूर है. यह बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण से बचाने में मददगार है. आप भीगे छुहारे को दूध में डालकर भी खा सकते हैं.
3. डायबिटीज-
भीगे छुहारे में ग्लाइसेमिक इंडेक्स का लेवल काफी हम होता है. जिस कारण इसको खाने से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.
4. आयरन-
छुहारे में आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है. दूध में भीगे छुहारे का सेवन करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है.
5. बालों-
खाली पेट भीगे छुहारे के सेवन से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल भी तेजी से बढ़ते हैं. बालों की ग्रोथ के लिए भीगे छुहारे का सेवन अच्छा माना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं