विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2024

पनीर खाने के हैं शौकीन तो जान लें एक दिन में कितना पनीर खाना चाहिए? नहीं तो फायदा की जगह पहुंच सकता है नुकसान

Paneer Ke Fayde: अगर आप जरूरत से ज्यादा पनीर का सेवन करते हैं, तो ये शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए पनीर खाने से पहले ये जानना जरूरी है कि एक दिन में कितना पनीर खाएं.

पनीर खाने के हैं शौकीन तो जान लें एक दिन में कितना पनीर खाना चाहिए? नहीं तो फायदा की जगह पहुंच सकता है नुकसान
Paneer Ke Fayde: एक दिन में कितना पनीर खाना चाहिए.

Benefits Of Eating Paneer In Hindi: पनीर एक ऐसी चीज है जिसे वेजिटेरियन से लेकर नॉन-वेजिटेरियन तक सभी खाना पसंद करते हैं. तभी तो पनीर का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. पनीर से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एक दिन में कितना पनीर खाना चाहिए. जी हां आपने सही सुना. क्योंकि अगर आप जरूरत से ज्यादा पनीर का सेवन करते हैं, तो ये शरीर को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. आपको बता दें कि पनीर (Paneer Benefits) में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं एक दिन में कितना पनीर खाना चाहिए. 

एक दिन में कितना पनीर खाएं- (How Much To Eat Cottage Cheese Paneer in 1 Day)

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार एक दिन में एक व्यक्ति को 100 ग्राम तक ही पनीर का सेवन करना चाहिए. अगर आपको इससे ज्यादा इसका सेवन करते हैं तो इससे शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं.

पनीर खाने के फायदे- Health Benefits Of Eating Paneer:

1. इम्यूनिटी खे लिए-

अगर आप सुबह खाली पेट कच्चे पनीर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को मजबूत और संक्रमण मौसमी बीमारियों को दूर रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं अंजीर को खाने का सही तरीका? अगर नहीं, तो न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कैसे और किसे खाना चाहिए

Latest and Breaking News on NDTV

2. कोलेस्ट्रॉल के लिए-

रोजाना सुबह पनीर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं. पनीर में ऐसे कई मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

3. स्ट्रेस के लिए-

सुबह खाली पेट कच्चे पनीर का सेवन करने से तनाव स्ट्रेस की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है. 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How Much Cottage Cheese Can I Eat In A Day, What Is The Best Time To Eat Cottage Cheese, 1 Din Mein Kitna Paneer Khana Chahiye, Paneer Eating Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com