- लोहड़ी का पर्व पंजाब और हरियाणा के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता
- मान्यता है कि लोहड़ी के दिन साल की सबसे लंबी अंतिम रात होती है.
- लोहड़ी के दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाएं जाते हैं.
Lohri Special Recipes: भारत में हर साल लोहड़ी (Lohri) का त्योहार बड़ी घूम धाम से मनाया जाता है. हर साल लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाता है. इस त्योहार को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से एक दिन पहले मनाया जाता है. इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाएं जाते हैं. यह पर्व पंजाब और हरियाणा के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. लेकिन, इस पर्व को देश व दुनिया में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. क्योंकि पंजाब के लोग भारत में ही नहीं बल्कि, विदेशों में भी बसे हुए हैं. यही वजह है कि दुनिया के कई हिस्सों में लोहड़ी (Lohri Special Traditional Recipes) का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि लोहड़ी के दिन साल की सबसे लंबी अंतिम रात होती है और अगले दिन से धीरे-धीरे दिन बढ़ने लगता है. इस दिन को नई फसल के आने की खुशी और अगली बुवाई की तैयारी से पहले लोहड़ी का जश्न मनाया जाता है. इस दिन रात के वक्त सब लोग खुले आसमान के नीचे आग जलाकर उसके चारों ओर चक्कर काटते हुए लोक गीत गाते हैं, नाचते हैं. यह त्योहार एकता, भाईचारे, प्रेम व सौहार्द का प्रतीक भी है. पंजाब में लोग लोकनृत्य भांगड़ा और गिद्धा करते हैं. इस मौके पर तरह-तरह के पकवान बनाएं जाते हैं तो चलिए जानते कुछ लोहड़ी स्पेशल रेसिपीज के बारे में.
लोहड़ी पर बनने वाले कुछ खास पकवान | Lohri Special Traditional Recipes 2022:
1. मूंगफली की चिक्कीः
मूंगफली की टेस्टी चिक्की गुड़ से बनाई जाती है. यह स्वादिष्ट चिक्की भारत में आमतौर पर लोहड़ी, पोंगल और मकर सक्रांति के मौके पर बनाई जाती है. गुड़ और ढेर सारी मूंगफली डालकर तैयार की जाने वाली चिक्की का लोहड़ी में खास महत्व है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. मुरमुरा लड्डूः
मुरमुरा लड्डू खाने में जितना स्वादिष्ट बनाने में उतना ही आसान है. ये खाने में बहुत हल्के और लो फैट होते हैं. मुरमुरे लडृडू आमतौर पर त्योहारों और लोहड़ी जैसे पर्व पर बनाएं जाते हैं. उत्तर प्रदेश में मुरमुरे को लाई का लड्डू भी कहा जाता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
3. गुड़ की रोटीः
गुड़ की रोटी एक पॉपुलर रोटी है जिसे लोहड़ी के त्योहार के मौके पर बनाया जाता है. यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. गुड़ की गुडनेस से भरी होने के चलते ये सर्दी में शरीर को गर्म रखने में भी मदद कर सकती है. इसे बनाना बहुत आसान है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. चिरौंजी मखाने की खीरः
भारत में कोई ऐसा त्योहार नहीं जब खीर न बनाई जाती हो, भारतीय हर छोटी-बड़ी खुशी में खीर बनाना पसंद करते हैं. लोहड़ी पर आप चिरौंजी मखाने की खीर बना सकते हैं. चिरौंजी मखाने की खीर में कैरमलाइज़ केला, बादाम और फ्राइड मखाने डाले जाते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं