- भीगी मूंगफली खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं.
- भीगी मूंगफली को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.
- मूंगफली में कम कार्बोहाइड्रेट्स और अधिक प्रोटीन पाया जाता है.
Benefits Of Soaked Peanuts In Hindi: मूंगफली को सबसे ज्यादा सर्दियों के मौसम में खाया और पसंद किया जाता है. क्योंकि इस मौसम में फ्रेश मूंगफली मार्केट में मिलती है. लेकिन, सिर्फ सर्दी ही नहीं मूंगफली (Soaked Peanuts) पूरे साल मार्केट में आसानी से मिल जाती है. मूंगफली को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इससे कई तरह की रेसिपीज भी बनाई जाती हैं. अगर हम मूंगफली में पाए जाने वाले गुणों की बात करें तो इसमें विटामिन ई, बी1, बी3, बी9 और मिनरल, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कॉपर भरपूर पाया जाता है. इतना ही नहीं मूंगफली को मोनो और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स का अच्छा सोर्स माना जाता है. मूंगफली में कम कार्बोहाइड्रेट्स और अधिक प्रोटीन पाया जाता है. अगर आप कच्ची मूंगफली (Kachha Badam) को भिगोकर खाते हैं तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं. तो चलिए देर किस बात की जानते हैं भीगी मूंगफली खाने से होने वाले फायदों के बारे में...
भीगी मूंगफली खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ- Health Benefits Of Eating Soaked Peanuts:
1. एसिडिटी-
एसिडिटी (Acidity) की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए कच्ची भीगी मूंगफली का सेवन फायदेमंद हो सकता है. इसमें मौजूद पोटैशियम, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीज, आयरन पेट से जुड़ी परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. डायबिटीज-
कच्ची भीगी मूंगफली के सेवन से डायबिटीज (Diabetes) की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है. गर्मियों में भीगी मूंगफली के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रख सकते हैं.
3. खून की कमी-
अगर आपको खून की कमी है तो आप रोजाना भीगी मूंगफली का सेवन करें. मूंगफली को आयरन (Iron) का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकती है.
4. वेट लॉस-
अगर आप वजन को कम (weight Loss) करना चाहते हैं तो भीगी मूंगफली आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा काफी कम पाई जाती है. भीगी मूंगफली को ब्रेकफास्ट में खाने से वजन को कम किया जा सकता है.
5. मसल्स-
भीगी मूंगफली को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. अगर आप मसल्स (Muscle's) बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में भीगी मूंगफली को शामिल करें. मूंगफली में पाए जाने वाले पोषक तत्व मसल्स को बनाने में मदद कर सकते हैं.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं