5 Minute Breakfasts Ideas: मौसम में बदलाव के साथ हमें खाने पीने की आदतों में भी बदलाव लाने की जरूरत होती है. सर्दियों में हमें डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जिससे शरीर को गर्मी मिले और जो हमारी एनर्जी को बूस्ट करें. सर्दियों की सुबह अक्सर उठने में लेट हो जाया करती है ऐसे में हमें इस तरह के नाश्ता रेसिपीज की खोज रहती है जो आसानी से झटपट बन जाए और हेल्दी भी हो. ऐसी ही कुछ आसान और एनर्जी बूस्टर नाश्ता रेसिपीज हम आपके लिए लेकर आए हैं. चलिए इन रेसिपीज के बारे में आपको बताते हैं.
झटपट बनाएं और सर्दियों में खाएं ये हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपीज | Warming Winter Breakfast Recipes
1. एप्पल-ओट्स स्मूदी
सेब हर किसी को खाना चाहिए और हर दिन कम से कम एक सेब जरूर खाना चाहिए. सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं ये कई तरह के रोगों से बचने में हमारी मदद करते हैं. पेट और दिल की बीमारियों से बचाने में भी सेब हमारी मदद करता है. ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और सेब हमें हेल्दी रखता है. इन दोनों को मिलाकर आप स्मूदी बनाएं तो ये सुपर हेल्दी फूड आपको सुबह के नाश्ते में न ही सिर्फ एनर्जी देगा बल्कि आपकी इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बनाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस तरह बनाएं
- एक सेब, बादाम, ओट्स, चिया सीड्स और दालचीनी पाउडर को एक साथ मिला कर ब्लेंड कर लें.
- अब एक पैन गर्म कर लें और उसमें ये पेस्ट डालें और इसमें ऊपर से थोड़ा सा पानी मिलाएं.
- अब इसमें थोड़ा गुड़ मिलाएं और इसे पकने दें. थोड़ी देर बाद गैस बंद कर दें, सेब ओट्स स्मूदी रेडी है.
2. ओट्स पालक का पराठा
ओट्स और पालक का पराठा ठंड के सीजन के लिए एक शानदार और बेहतरीन ब्रेकफास्ट रेसिपी है. इसे डायबिटीज के मरीज, दिल के रोगी और यहां तक कि वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे लोग भी खा सकते हैं. आप बच्चों को भी नाश्ते में ये सर्व कर सकते हैं, उन्हें ये बड़ा पसंद आएगा. ओट्स में भरपूर फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मैगनीशियम, जिंक, पोटैशियम, फास्फोरस और सेलेनियम पाया जाता है जो हमारे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है. पालक, आयरन का एक बहुत ही बढ़िया सोर्स होता है, इससे खून की कमी दूर होती है. इसे खाने से जल्दी भूख भी नहीं लगती और हमारे इम्यून सिस्टम के लिए भी ये बहुत अच्छा होता है.
इस तरह बनाएं
- एक कटोरी ओट्स का आटा लें और इसके साथ चने का आटा और आधी कटोरी गेहूं का आटा लें.
- इसमें प्लाज, हरी मिर्च, लहसुन और अदरक बारीक काट कर मिला लें.
- अब इसमें थोड़ा जीरा और तेल मिला लें.
- बारीक कटा पालक इसमें मिलाएं और आटे को गूंद लें.
- अब पराठे के आकार में बेल कर इसे मक्खन या घी डालकर सेंक लें
Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति सेलिब्रेशन के लिए बनाएं तिल का हलवा
3. रागी की खीर
रागी की खीर का टेस्ट बहुत ही अच्छा होता है, इसे बच्चे भी खाना पसंद करते हैं. रागी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है. इसके साथ ही इसमें कैल्शियम भी होता है जो कि हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है, इससे सर्दियों में जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है. इसके साथ ही ये खून की कमी को दूर करता है क्योंकि इसमें आयरन भी होता है. रागी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखता है ऐसे में ये दिल के रोगियों के लिए भी अच्छा है.
इस तरह बनाएं
- रागी और थोड़ा गाजर लेकर पीस लें.
- गैस पर पैन को रख कर गर्म करें उसमें दूध डालें और साथ में पीस कर रखी रागी और गाजर डालें.
- थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें चिया सीड्स डालें.
- इसके बाद गैस बंद कर एक इसमें चम्मच भर गुड़ का पाउडर मिला लें और मिक्स कर लें. रागी खीर रेडी है.
Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं