- सौंफ को पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
- सौंफ को वजन कम करने में मददगार माना जाता है.
- सौंफ में फाइबर के गुण मौजूद हैं.
Benefits Of Fennel Seeds: सौंफ को आमतौर पर मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. इसे किसी भी व्यंजन में स्वाद और खुशबू को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इतना ही नहीं सौंफ एक माउथ फ्रेशनर की तरह भी काम करता है. सौंफ (Fennel Seeds Benefits) को आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. रोजाना खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं. असल में सौंफ (Saunf Ke Fayde) में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं. सौंफ के सेवन से पाचन, पेट दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है. जिन लोगों में मुंह की बदबू आने की शिकायत है, उन्हें सौंफ (Fennel Seeds) का सेवन करना चाहिए. इससे मुंह की बदबू की समस्या को दूर किया जा सकता है. तो चलिए हम आपको सौंफ से मिलने वाले लाभ बताते हैं.
सौंफ खाने के फायदेः (Health Benefits Of Fennel Seeds)
1. पाचनः
अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आप खाने के बाद सौंफ का सेवन करें. सौंफ के बीज अपच, सूजन को कम करने और पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके इस्तेमाल से पेट दर्द को भी कम किया जा सकता है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी

अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आप खाने के बाद सौंफ का सेवन करें. Photo Credit: iStock
2. नींदः
यदि आपको ठीक से नींद नहीं आती तो आपको सौंफ का सेवन जरूर करना चाहिए. दरअसल बेहतर नींद के लिए मेलाटोनिन हार्मोन जिम्मेदार होता है. सौंफ पीयूष ग्रंथि को मेलाटोनिन स्रावित करने के लिए उत्तेजित करने में मदद कर सकती है.
3. वजनः
सौंफ में फाइबर के गुण मौजूद हैं, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. सौंफ की चाय का डेली सेवन कर या खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाने से वजन को कम किया जा सकता है.
4. मुंह की बदबूः
खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन कर मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है. सौंफ को माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. जिन लोगों को मुंह से बदबू आने की समस्या है, उन्हें सौंफ को रोज खाना चाहिए. इससे उनके मुंह की बदबू दूर हो सकती है.
What Is Prostate Cancer: Symptoms, Diagnosis & Treatment | क्या होता है प्रोस्टेट, एक्सपर्ट के जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं