विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2016

33 के हुए Yo Yo हनी सिंह, जाने रैपर से एक्टर बनने तक की कहानी

33 के हुए Yo Yo हनी सिंह, जाने रैपर से एक्टर बनने तक की कहानी
नई दिल्ली: रैपर यो यो हनी सिंह, जिनके गाने भारतीय युवाओं के बीच हिट हैं, आज वह 33 वर्ष के हो चुके हैं। 15 मार्च, 1983 को होशियारपुर में जन्मे हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं। हनी ने यूके ट्रिनिटी स्कूल से म्यूजिक सीखा है और बाद उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया।   

दिल्ली शिफ्ट होने के बाद हनी ने नई दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की। हनी ने दिल्ली में ऑर्गनाइज 'वॉर ऑफ डीजे' में परफॉर्म कर अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। इस कॉम्पिटिशन में वे दूसरे पायदान पर आए थे। मिडनाइट ब्लूज में पहली पोजिशन हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिंगिंग के साथ उन्होंने पंजाबी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग भी की।

वैसे तो हनी सिंह अपने गानों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। उनके द्वारा गाए गए कुछ गानों से लोगों को आपत्ति हुई और उन पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया। वो कई बार कोर्ट में भी पेश हुए।

इसके अलावा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी वे सुर्खियों में बने रहे। पिछले साल अगस्त तक इस बात पर सस्पेंस था कि वे शादीशुदा हैं या नहीं, लेकिन रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' में अचानक पत्नी शालिनी को लाकर उन्होंने अपने शादीशुदा होने की पुष्टि की थी।

गौरतलब है कि अपने रैप म्यूजिक से लोगों का दिल जीतने वाले हनी सिंह अब जल्द ही मूवी में बतौर एक्टर नजर आने वाले हैं। हनी सिंह पंजाबी फ़िल्म 'जोरावर' से डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें वे लीड रोल करते नजर आएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हनी सिंह, यो यो, बर्थ डे, Honey Singh, Yo Yo, Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com