विज्ञापन

Vastu Tips: घर में अचानक उग आया बरगद का पेड़? जानिए शुभ है या अशुभ, पंडित जी ने बताया सही उपाय

Vastu Tips Bargad Tree: वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर में बरगद का पेड़ उगना शुभ माना जाता है. हालांकि, इसकी बड़ी जड़ों से नुकसान से बचने के लिए इसे खुले स्थान पर रोप देना चाहिए.

Vastu Tips: घर में अचानक उग आया बरगद का पेड़? जानिए शुभ है या अशुभ, पंडित जी ने बताया सही उपाय
घर में बरगद का पेड़ उगना किसी अशुभ संकेत का प्रतीक नहीं है
ndtv

कई बार घर की दीवार, आंगन या गमले में अचानक बरगद का छोटा पौधा उग आता है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि इसे शुभ माना जाए या अशुभ. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, घर में बरगद का पेड़ उगना किसी अशुभ संकेत का प्रतीक नहीं है. हालांकि, इसे सही जगह पर लगाना बेहद जरूरी होता है.

घर में बरगद का पेड़ उगना माना जाता है शुभ

पंडित कौशल पांडेय बताते हैं कि बरगद, पीपल और तुलसी जैसे पेड़ धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माने जाते हैं. ऐसी मान्यता है कि बरगद में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है. ऐसे में घर में इसका उगना ईश्वर की कृपा और शुभ संकेत माना जाता है.

फिर घर से बाहर क्यों लगाया जाता है पौधा

बरगद का पेड़ शुभ जरूर है, लेकिन इसकी जड़ें बहुत मजबूत और दूर तक फैलने वाली होती हैं. यही वजह है कि इसे घर की दीवार, नींव या आंगन में नहीं रहने देना चाहिए. पौधे को उखाड़कर किसी खुले मैदान, मंदिर परिसर या सुरक्षित स्थान पर लगा देना बेहतर माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Gauri Vrat 2026: गौरी व्रत कब है? जानें मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कब और कैसे करें इसकी पूजा?

मनोकामना पूरी होने की मान्यता

धार्मिक मान्यता है कि बरगद के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर उसे बहते जल में प्रवाहित करने से इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

सुख-समृद्धि का प्रतीक है वट वृक्ष

वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाएं बरगद की पूजा करती हैं. ऐसी मान्यता है कि इसकी पूजा से अखंड सौभाग्य, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. इसलिए घर में बरगद का पौधा दिखे तो उसे अशुभ मानने के बजाय उचित स्थान पर रोपना ही सबसे अच्छा उपाय माना जाता है.

यह भी पढ़ें: शिवरात्रि कब है? पंडित जी से जानें सावन शिवरात्रि पर राशि के अनुसार क्या चीजें दान करनी चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vastu Tips, Vastu Tips For Money, Bargad Tree Bark For Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com