विज्ञापन

शिवरात्रि कब है? पंडित जी से जानें सावन शिवरात्रि पर राशि के अनुसार क्या चीजें दान करनी चाहिए

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं, अगर सावन शिवरात्रि के दिन अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए और भगवान शिव का स्मरण करते हुए दान किया जाए, तो शुभ ग्रह मजबूत होते हैं.

शिवरात्रि कब है? पंडित जी से जानें सावन शिवरात्रि पर राशि के अनुसार क्या चीजें दान करनी चाहिए
शिवरात्रि पर क्या दान करें?
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में शिवरात्रि के पर्व का बेहद खास महत्व माना जाता है. यह दिन भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है. सावन शिवरात्रि के दिन भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं और पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जरूरतमंद लोगों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं इस साल सावन शिवरात्रि कब पड़ रही है, साथ ही जानेंगे शिवरात्रि के दिन किन वस्तुओं को दान करना शुभ माना जाता है. 

शिवरात्रि कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 11 अगस्त को सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर शुरू हो जाएगी. इसका समापन 12 अगस्त को मध्य रात्रि 1 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए इस साल सावन शिवरात्रि का व्रत 11 अगस्त, मंगलवार को रखा जाएगा.

राशि के अनुसार दान करने से मिलता है शुभ फल

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय बताते हैं, सावन शिवरात्रि पर अगर अपनी राशि के अनुसार दान किया जाए तो शुभ ग्रह मजबूत होते हैं. इससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है. श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया दान व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है.

जानें किस राशि के लोग क्या करें दान

मेष राशि

पंडित जी बताते हैं, मेष राशि के लोगों को गुड़, सेब, अनार और शहद का दान करना शुभ माना गया है. 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातक पोहा, दही और चीनी का दान करें. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए साबुत मूंग और हरे फल का दान लाभकारी बताया गया है.

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोग चावल, आटा और चीनी का दान कर सकते हैं. 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों को लाल रंग के कपड़े दान करने चाहिए. 

कन्या राशि

वहीं, कन्या राशि के लोगों के लिए कांवड़ियों या डाक बम श्रद्धालुओं को गन्ने का रस पिलाना बहुत शुभ माना गया है.

तुला राशि

तुला राशि के लोग चावल और आटा दान करें. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को मोतीचूर के लड्डू का दान करना चाहिए. 

धनु राशि 

धनु राशि के लोगों के लिए बेसन के लड्डू का दान शुभ माना गया है.

मकर राशि

मकर राशि के लोग छाता, जूते या चप्पल दान कर सकते हैं. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को काले तिल और साबुत उड़द का दान करना चाहिए. 

मीन राशि

वहीं, मीन राशि के लोगों के लिए चने की दाल, बेसन और पके केले का दान शुभ माना गया है.

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय कहते हैं कि दान का सबसे बड़ा महत्व उसमें छिपी श्रद्धा और सेवा की भावना है. अगर सावन शिवरात्रि के दिन अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए और भगवान शिव का स्मरण करते हुए दान किया जाए, तो इससे पुण्य की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं, जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन होता है. 

यह भी पढ़ें- Asha Dashami 2026: आज है आशा दशमी व्रत, जानें पूजा के किस उपाय से बरसेगा 10 देवियों का आशीर्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivratri, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com