विज्ञापन

15 अगस्त पर नोएडा-दिल्ली वालों के लिए अलर्ट; चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्जन

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह और परेड के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है. चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था बदली गई है.

15 अगस्त पर नोएडा-दिल्ली वालों के लिए अलर्ट; चिल्ला, डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्जन
स्वतंत्रता दिवस पर नोएडा-दिल्ली यात्रा से पहले पढ़ लें यह ट्रैफिक एडवाइजरी
नई दिल्ली:

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम और परेड को देखते हुए गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है. यह डायवर्जन 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त को कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान गौतमबुद्धनगर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के साथ यात्री बसों का दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे परेशानी से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.

Independence Day Traffic: दिल्ली-नोएडा का ट्रैफिक अपडेट

Independence Day Traffic: दिल्ली-नोएडा का ट्रैफिक अपडेट

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

1. चिल्ला बॉर्डर: चिल्ला रेड लाइट से दिल्ली जाने वाले वाहनों को यू-टर्न कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा.

2. डीएनडी बॉर्डर: डीएनडी से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न कराया जाएगा. इसके बाद वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर जाएंगे.

3. कालिंदी कुंज बॉर्डर: कालिंदी कुंज से दिल्ली जाने वाले वाहनों को यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा. यहां से वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और फिर ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर जाएंगे.

4. यमुना एक्सप्रेसवे: यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहनों को जीरो प्वाइंट से परी चौक, पी-3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा.

5. परी चौक: परी चौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को पी-3, कासना और सिरसा होते हुए ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

6. वैकल्पिक मार्ग: यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली जाने वाले वाहनों को फ्लैदा कट, रबूपुरा सर्विस रोड, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय और पुस्ता तिराहा होते हुए सीपीएल चौक से कासना की ओर भेजा जाएगा. यहां से वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर निकल सकेंगे.

इमरजेंसी वाहनों को मिलेगी छूट

यातायात पुलिस के मुताबिक मेडिकल इमरजेंसी और फायर सर्विस से जुड़े आपातकालीन वाहनों को इस डायवर्जन से मुक्त रखा गया है. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान दिल्ली की ओर जाने से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.

ध्यान रखने वाली बात यह है कि डायवर्जन 14 अगस्त रात 10 बजे से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा.

यातायात संबंधी किसी समस्या की स्थिति में 9971009001 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे PM मोदी, दिल्ली हाई अलर्ट पर; जानिए ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा तक हर अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day Traffic, Independence Day Traffic Advisory, Independence Day 2026, Delhi Traffic Diversion, Noida Traffic Advisory
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com