रसोई को घर का अहम हिस्सा माना जाता है और वास्तु शास्त्र में भी किचन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं. वास्तु गुरु ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सिंक में जूठे बर्तनों के साथ कुछ चीजें रखना घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है. ऐसी मान्यता है कि इससे घर में तनाव बढ़ने के साथ आर्थिक परेशानियां भी आ सकती हैं. इसलिए सिंक में बर्तन रखते समय इन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए.
चाकू और कैंची न रखें
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि जूठे बर्तनों के बीच चाकू, कैंची जैसी नुकीली चीजें नहीं रखनी चाहिए. माना जाता है कि इससे घर में तनाव और आपसी विवाद बढ़ सकते हैं. इसलिए इन्हें अलग जगह पर रखना बेहतर है.
दूध के बर्तन अलग रखें
उन्होंने बताया कि दूध को धार्मिक मान्यताओं में पवित्र माना जाता है. वास्तु के अनुसार दूध का खाली गिलास या बर्तन जूठे बर्तनों के साथ सिंक में रखने से बचना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इससे कामकाज में रुकावट और आर्थिक परेशानी आ सकती है.
यह भी पढ़ें: हरिद्वार से कांवड़ लाई 3 मुस्लिम महिलाओं ने डासना मंदिर में किया जलाभिषेक, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने किया सम्मान
पूजा के बर्तन न मिलाएं
भगवान की पूजा या भोग में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को दूसरे जूठे बर्तनों के साथ सिंक में नहीं रखना चाहिए. इन्हें अलग से साफ करने की सलाह दी जाती है. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इशके अलावा, दवा की खाली शीशी या दवा पीने वाले बर्तन को भी सिंक में दूसरे जूठे बर्तनों के साथ नहीं रखना चाहिए. वास्तु मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से घर में बीमारी से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं.
प्लास्टिक के बर्तन और कचरा
ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि प्लास्टिक की प्लेट, कटोरी और सिंक में जमा कचरे को भी तुरंत साफ करना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि इससे घर में धन का प्रवाह प्रभावित हो सकता है. साथ ही रात में सोने से पहले बर्तन धोकर सिंक साफ कर देना चाहिए. सिंक को सुखाकर रखने से घर में सकारात्मक माहौल और बरकत बनी रहने की मान्यता है.
यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri: शाम में किस समय की जाएगी शिव पूजा, जानें निश्चित काल में शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहेगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं