विज्ञापन

Gauri Vrat 2026: गौरी व्रत कब है? जानें मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कब और कैसे करें इसकी पूजा?

Gauri Vrat 2026 Date: आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष में एकादशी से प्रारंभ होकर पूर्णिमा तिथि तक रखा जाने वाले गौरी व्रत कब पड़ेगा? मनचाहा जीवनसाथी पाने से लेकर सुखी वैवाहिक जीवन का सपना पूरा करने के लिए मां गौरी का यह व्रत कब और कैसे करना चाहिए? संपूर्ण विधि और महत्व जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Gauri Vrat 2026: गौरी व्रत कब है? जानें मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कब और कैसे करें इसकी पूजा?
Morakat Vrat 2026: मोड़ाकत व्रत कब है?
NDTV

Gauri Vrat 2026 Puja Vidhi and Significance: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की एकादशी यानि देवशयनी एकादशी से प्रारंभ होकर आषाढ़ी पूर्णिमा तक रखे जाने वाले गौरी व्रत (Gauri Vrat) का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. भगवान शिव को समर्पित पवित्र श्रावण मास (सावन का महीना) शुरू होने से ठीक पहले रखा जाने वाला यह माता पार्वती का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है. गौरतलब है कि हिंदू धर्म में माता पार्वती का एक नाम गौरी भी है. इस व्रत को गुजरात में 'मोड़ाकत व्रत' (Morakat Vrat) के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं कि गौरी व्रत को किस कामना के लिए कब से कब तक रख जाएगा और क्या इसकी पूजा विधि क्या है?

Latest and Breaking News on NDTV

गौरी व्रत का शुभ मुहूर्त 

पंचांग के अनुसार​ जिस आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि से गौरी व्रत की शुरुआत होती है, वह 25 जुलाई 2026, शनिवार को पड़ेगी और यह व्रत 29 जुलाई 2026 यानि गुरु पूर्णिमा के दिन समाप्त होगा. पंचांग के अनुसार जिस दिन गौरी व्रत की शुरुआत होगी, उस दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रात:काल 04:16से 04:57 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से लेकर 12:55 बजे तक रहेगा. यह व्रत सुख-सौभाग्य की कामना लिए पूरे पांच दिनों तक रखा जाएगा.  

गौरी व्रत की पूजा विधि 

Latest and Breaking News on NDTV

पांच दिवसीय गौरी व्रत के पहले दिन कुंआरी कन्याएं और सुहागिन महिलाएं स्नान-ध्यान करने के बाद इस पावन व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प लेती है. इसके बाद पवित्र मिट्टी से माता गौरी की प्रतिमा बनाती हैं तथा एक मिट्टी के पात्र में गेहूं के बीज बोकर जवारा स्थापित करती हैं और प्रतिदिन माता गौरी के साथ उसकी भी पूजा करती हैं. सुख-सौभाग्य की कामना लिए हुए युवतियां इस दिन रुई से एक माला बनाकर उसे सिंदूर से सजाती हैं. गौरी व्रत की पूजा में देवी पार्वती के साथ भगवान शिव और भगवान श्री गणेश जी की पूजा भी की जाती है.

Sawan 2026: सावन में स्नान-दान से लेकर पूजा-पाठ तक के क्या होते हैं नियम?

माता पार्वती को समर्पित इस व्रत में सुबह-शाम पूजा और आरती करने के साथ कुछेक जगहों पर व्रत के आखिरी दिन रात्रि जागरण की परंपरा भी निभाई जाती है. गौरी व्रत का पारण आखिरी दिन विधि-विधान से किया जाता है. इस व्रत में नमक और टमाटर का सेवन नहीं किया जाता है. गौरी माता को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए युवतियों को इस व्रत की पूजा में प्रत्येक दिन 'ॐ देवी महागौर्यै नमः' मंत्र का अधिक से अधिक जप करना चाहिए। 

गौरी व्रत का धार्मिक महत्व 

Latest and Breaking News on NDTV

हिंदू धर्म में मां पार्वती को समर्पित गौरी व्रत मुख्य रूप से गुजरात और पश्चिमी राज्यों में कुंआरी कन्याओं द्वारा मनचाहे जीवनसाथी की कामना से रखा जाता है. इसे 'मोड़ाकत व्रत' और 'आलुना व्रत' आदि के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को करने पर अविवाहित कन्याओं को देवों के देव महादेव के समान सुयोग्य,संस्कारी और गुणी पति प्राप्त होता है. यह व्रत पूरे पांच दिनों तक रखा जाता है. इस व्रत को सुहागिन महिलाएं भी सुखी वैवाहिक जीवन और अपने परिवार के कल्याण की कामना लिए हुए रखती हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Vrat 2026, Mata Parvati, Gauri Vrat Puja Vidhi, Devshayani Ekadashi 2026, Guru Purnima 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com