विज्ञापन

Vaishakh Purnima 2026: 30 अप्रैल या 1 मई कब है वैशाख महीने की पूर्णिमा? जानिए सही तारीख और दान-स्नान का शुभ मुहूर्त

Vaishakh Purnima 2026 Kab Hai: वैशाख पूर्णिमा पर व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है और कष्ट- समस्याएं कम होती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल वैशाख पूर्णिमा कब है और दान-स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा...

Vaishakh Purnima 2026: 30 अप्रैल या 1 मई कब है वैशाख महीने की पूर्णिमा? जानिए सही तारीख और दान-स्नान का शुभ मुहूर्त
वैशाख पूर्णिमा 2026 कब है?
AI

Vaishakh Purnima 2026 Date and Time: वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस दिन दान-पुण्य, स्नान और भगवान की उपासना करना बेहद शुभ माना जाता है. साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. इसके अलावा वैशाख पूर्णिमा पर नए कार्य की शुरुआत करना बेहद फलदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा पर व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है और कष्ट- समस्याएं कम होती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस साल वैशाख पूर्णिमा कब है और दान-स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा...

यह भी पढ़ें: Baglamukhi Jayanti 2026 Date: 23 या 24 अप्रैल कब है बगलामुखी जयंती? जान लें सही तारीख, मुहूर्त और महत्व

कब है वैशाख पूर्णिमा?

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल वैशाख पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 30 अप्रैल 2026 को रात 9 बजकर 12 मिनट पर होगी. वहीं, इसका समापन 1 मई को रात 10 बजकर 52 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए वैशाख पूर्णिमा का व्रत 1 मई 2026, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा.

वैशाख पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:15 बजे से सुबह 04:58 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:52 बजे से सुबह 12:45 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:31 बजे से दोपहर 03:24 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:55 बजे से 07:17 शाम बजे तक
अमृत काल: शाम 06:56 बजे से रात 08:41 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:57 बजे से रात 12:39 बजे तक

दान-सन्ना का शुभ मुहूर्त सुबह 05:35 से 07:30 तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: Surya Grahan: 2027 सूर्य ग्रहण क्यों है ज्यादा खास, 21वीं सदी का सबसे दुर्लभ होगा अगस्त 2027 का ग्रहण, दुनिया भर के लोग कर रहे इंतजार

वैशाख पूर्णिमा का महत्व

शास्त्रों के मुताबिक, वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दिन दान करना अत्यंत शुभ होता है. कहा जाता है कि इस दिन किए गए दान का कई गुणा फल प्राप्त होता है. इसके अलावा मान्यता यह भी है कि वैशाख पूर्णिमा का व्रत रखने से पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है. साथ ही मृत्यु के उपरांत वैकुंठ लोक में स्थान मिलता है. इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की उपासना से जीवन के दुख-कष्ट दूर होते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com