- सूर्य ग्रहण देखने के लिए सन ग्लास पहनने की गलती न करें.
- पूर्ण सूर्य ग्रहण (solar eclipse) देखने के लिए एक्लिप्स ग्लास पहनें.
- यह आपकी आंखों (eye care) को सुरक्षित रखेगा
Eye safety during eclipse 2024 : आज भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 12 मिनट पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. इस बार सूर्य ग्रहण खास होने वाला है क्योंकि यह पूर्ण ग्रहण होगा.आपको बता दें कि पूर्ण सूर्य ग्रहण (total solar eclipse) तब लगता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी बिल्कुल एक सीध में होते हैं. इस ग्रहण के लगने पर सूर्य पूरी तरह से ढक जाता है और धरती पर अंधेरा छा जाता है. इस तरह का अगला सूर्य ग्रहण साल 2044 में देखने को मिलेगा. ऐसे में लोग साल के पहले सूर्य ग्रहण को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं. इसको ध्यान में रखकर नासा (NASA) ने आंखों को नुकसान पहुंचाए बिना ग्रहण देखने के कुछ टिप्स शेयर किए हैं, जिसे आपको जरूर फॉलो करना चाहिए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूर्य ग्रहण कैसे देखें
एक्लिप्स ग्लासेस पहनेंआप पूरण सूर्य ग्रहण देखने के लिए सन ग्लास पहनने की गलती न करें, बल्कि एक्लिप्स ग्लासेस (Eclipse glass) पहनकर देखें. यह आपकी आंखों को सुरक्षित भी रखेगा और आप अद्भुत खगोलीय घटना से रुबरू भी हो सकेंगे.

Photo Credit: Pexels
सोलर फिल्टर करें यूजसूर्य ग्रहण देखने के लिए टेलीस्कोप पर सोलर फिल्टर का इस्तेमाल करें. सूर्य ग्रहण को ऑप्टिकल व्यूफाइंडर या कैमरा से देखने की कोशिश न करें.

उपयोग से पहले हमेशा अपने एक्लिप्स ग्लासेस की क्वालिटी जरूर चेक कर लीजिए.अगर उसपर किसी तरह की खरोंच हो या टूटा हुआ हो तो उसका इस्तेमाल न करें. यह आंखों नुकसान पहुंचा सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
वहीं, सोलर व्यूअर (Solar Viewing Glasses) का उपयोग करने वाले बच्चों पर निगरानी रखें. इसके अलावा आपके पास ग्रहण चश्मा नहीं है, तो आप अप्रत्यक्ष रूप से पिनहोल प्रोजेक्टर की मदद से ग्रहण देख सकते हैं.

नासा (NASA-National Aeronautics and Space Administration) के मुताबिक ग्रहण वाले चश्मे का उपयोग करने के बाद भी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. ग्रहण के दौरान काफी वक्त सूरज का हिस्सा दिखता ही रहता है, जो एक्लिप्स ग्लासेस के फिल्टर को जला सकती हैं. इसलिए ग्रहण के बाद अगर आंखों में जलन महसूस होती है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं.
क्या पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगाइस सूर्य ग्रहण को भारत (India) से नहीं देखा जा सकेगा. ऐसे में सूतक काल मान्य नहीं होगा. हालांकि, इंटरनेट की सहायता से भारत के लोग इस ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

इस सूर्य ग्रहण को कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड्स, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत संसार के कुछ हिस्सों से देखा जा सकता है.
Solar Eclipse 2024 | 8 April को लगने वाले सूर्य ग्रहण की भविष्यवाणी हो गई थी सालों पहले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं