Solar eclipse photography tips : साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (First Surya Grahan date 2024) अप्रैल की 8 तारीख को लगने वाला है. नासा (NASA) के अनुसार यह पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total solar eclipse) होगा जो उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होकर गुजरेगा. इस ग्रहण के साक्षी दुनिया भर के लाखों लोग होंगे. ऐसे में इस खगोलीय घटना को तस्वीरों में कैद करने के लिए लोग बहुत उत्सुक हैं. जिसको ध्यान में रखकर नासा ने अपनी वेबसाइट पर मोबाइल कैमरे से सूर्य ग्रहण की फोटोग्राफी करने के कुछ टिप्स साझा किए हैं. जिन्हे फॉलो करके आप साल के पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण की तस्वीरें कैमरे में कैद कर सकते हैं.
नासा के सोलर इकलिप्स फोटोग्राफी टिप्स - NASA's Solar Eclipse Photography Tips
1- नासा के अनुसार ग्रहण के दिन सूर्य को नग्न आंखों से या फिर स्मार्टफोन के कैमरे से सीधा देखने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए आप अपने स्मार्टफोन के कैमरे के सेंसर और आंखों को सोलर रेडिएशन से बचाने के लिए फोन में मौजूद सोलर फिल्टर फीचर का इस्तेमाल करें.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
2- वहीं, आप सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सोलर व्यूइंग चश्मे का इस्तेमाल करें. इसके अलावा आप इस बात का ध्यान रखें कि सूर्य की बाहरी परत यानि कोरोना को देखने के लिए सोलर फिल्टर हटा दें कैमरे से.
3- इसके अलावा आप ग्रहण को समझने और खूबसूरत तस्वीरें खींचने के लिए फोन में वाइड एंगल फीचर के साथ एक्सपेरिमेंट करिए.
4- ग्रहण के दौरान आप ट्राईपॉड का इस्तेमाल करने से कैमरे को स्थिर करने में मदद मिलेगी. इससे कम रोशनी में धुंधली फोटो लेने से बचा जा सकता है. इसके अलावा, डिलेड शटर रिलीज टाइमर का उपयोग करने से आप कैमरे को हिलाए बिना शॉट्स ले सकेंगे.
5- पूर्ण सूर्य ग्रहण की तस्वीरें खींचने के लिए आप दो सप्ताह पहले अभ्यास करना शुरू कर दीजिए. आप ये सोचकर फोटो खींचे जैसे सूर्य ग्रहण के दिन खींचने की सोच रहे हैं. आप अपने कैमरे के फीचर को जितना हो एक्सप्लोर करें. इस दिन आप फोटो खड़े होकर लेंगे या बैठकर यह भी सुनिश्चित कर लीजिए. प्रैक्टिस कर लेने से आपको ग्रहण के दिन बहुत आसानी होगी.
क्या यह भारत में दिखाई देगा?नहीं, 8 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण (is it visible total solar eclipse 2024 ) 2024 भारत में दिखाई नहीं देगा.
Solar Eclipse 2024 | 8 April को लगने वाले सूर्य ग्रहण की भविष्यवाणी हो गई थी सालों पहले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं