Virgo Tarot Card Horoscope 24 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: दूसरों के मामलों में दखल देने से विवाद काफी बढ़ सकता है,और मामला पुलिस या कानून तक पहुंच सकता हैं.गैर कानूनी मामलों से दूरी रखें और अपने कार्य को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करें. परिवार के किसी सदस्य की जरूरत संगति के चलते पुलिस थाने के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.इस परेशानी के चलते परिजन उस व्यक्ति से रिश्ता तोड़ने की धमकी दे सकते हैं. ऐसी स्थिति में समाज और आसपास के लोगों के बीच बदनामी हो सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
शोध, लेखन या स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाले लोग अपनी कार्य शैली या कार्यों को लेकर अपनी दिशा बदलने पर विचार कर सकते है. इससे एक बड़ा परिवर्तन उनके जीवन में आ सकता है.किसी सहकर्मी की अधूरी जानकारी के चलते किसी कार्य को लेकर गलती कर सकते है. स्थिति में उच्च अधिकारियों की डांट पड़ सकती है.नौकरी, नियुक्ति या पेमेंट से जुड़े कार्यों में जरूरी शर्तों को अच्छी तरह से पढ़े और समझे. जल्दबाजी में हस्ताक्षर न करें.स्वयं को अपडेट रखें.
स्वास्थ्य/Health
पर्याप्त नींद न लेने और देर रात के खानपान के चलते एसिडिटी और बदहजमी हो सकती है.अपनी दिनचर्या में सुधार लाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामलों में सावधानी रखें.आय की जानकारी लोगों के साथ साझा न करें.
रिश्ते/Relationship
जीवन में रिश्तों का महत्व काफी होता है.अपने रिश्तों में मधुरता बनाए रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं