विज्ञापन

Coconut Peel Hacks: कचरा नहीं हैं नारियल के छिलके, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, जानिए DIY हैक्स

नारियल के छिलकों को फेंकने की जगह आप इन्हें कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको 3 हैक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप नारियल छिलके के रेशों को यूज कर सकते हैं.

Coconut Peel Hacks: कचरा नहीं हैं नारियल के छिलके, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, जानिए DIY हैक्स
नारियल के छिलकों को कैसे यूज करें?
Photo Credit: NDTV

DIY Coconut Peel Hacks: अधिकतर घरों में नारियल का पानी या उसकी गिरी इस्तेमाल करने के बाद छिलकों को फेंक दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं जिन छिलकों को आप कचरा समझकर फेंक रहे हैं, वो आपके घर में कई जगह इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ये न केवल एनवायरमेंट फ्रेंडली होते हैं, बल्कि इनका दोबारा इस्तेमाल करके आप बागवानी, सफाई और होम डेकोर जैसे कामों में किया जा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 हैक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप नारियल के छिलकों को वापिस से इस्तेमाल कर सकते हैं.

1. बर्तनों के लिए स्क्रबर

नारियल के छिलकों को आप बर्तन धोने वाले स्क्रबर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप नारियल के छिलकों को लें और उसका एक छोटा सा गोला बनाएं. अब इस गोले को एक नेट में भर लें और गांठ बांधकर बंद करें. नेट के अलावा आप किसी पतले कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. अब आपका स्क्रबर बनकर तैयार है. इससे आप बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Photo: Canva

2. पौधों के लिए करें इस्तेमाल

नारियल के छिलकों को पौधों के लिए यूज किया जा सकता है. गर्मी के मौसम में पौधे की मिट्टी से पानी और नमी काफी जल्दी खत्म हो जाता है. ऐसे में पौधे बहुत जल्दी सूखना शुरू हो जाते हैं. इस स्थिति में आप नारियल के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप गमले की मिट्टी के ऊपर नारियल के छिलके बिछा दें और फिर पानी डालें. इनकी मदद से मिट्टी में नमी काफी ज्यादा देर तक बनी रहती है और पौधे जल्दी सूखते नहीं हैं.

3. कोकोपीट बनाएं

नारियल के छिलकों से कोकोपीट बनाया जा सकता है. इसके लिए आप नारियल के सूखे छिलकों से रेशों को अलग करें. अब कैंची की मदद से छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद इन्हें पानी में भिगोएं और 3-4 दिन छोड़ दें. इसके बाद पानी को अच्छे से निचोड़ें और ग्राइंडर में डालकर एकदम बारीक पीस लें. अब पीसे हुए छिलकों को अच्छे से छान लें और आपका कोकोपीट बनकर तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: दारू का नशा उतारने के लिए क्या करना चाहिए? शराब का नशा कैसे उतारे, जानिए यहां

यह भी पढ़ें: 5 म‍िनट में पीतल के बर्तन और मूर्ति हो जाएंगे नए जैसे, घर पर तैयार कर लें बर्तन साफ करने वाला यह घोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks, Coconut Husk Uses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com