विज्ञापन

Cleaning Hacks: मेहमानों के आने से पहले चमका लें पीली और बदरंग प्लास्टिक की कुर्सियां, ये 3 देसी नुस्खे आएंगे काम

आज हम आपको 3 ऐसे देसी घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुर्सियों को फिर से साफ, चमकदार और लगभग नई जैसी दिखाने में मदद कर सकते हैं.

Cleaning Hacks: मेहमानों के आने से पहले चमका लें पीली और बदरंग प्लास्टिक की कुर्सियां, ये 3 देसी नुस्खे आएंगे काम
प्लास्टिक की चेयर कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

Plastic Chairs Cleaning Hacks: घर की छत, बालकनी और गार्डन में रखी प्लास्टिक की सफेद कुर्सियां शुरुआत में काफी ज्यादा चमकदार दिखाई देते हैं. लेकिन समय के साथ धूप, धूल और रोजमर्रा के इस्तेमाल की वजह से ये कुर्सियां पीली और बदरंग दिखाई देने लगती हैं. ऐसे में कई लोग इन कुर्सियों का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं और त्योहारों, फैमिली फंक्शन्स या मेहमानों के आने से पहले नई कुर्सियां खरीदने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आप घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से कुर्सियों को वापिस से नई जैसा चमका सकते हैं. इसी कड़ी मेंं आज हम आपको 3 ऐसे देसी घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कुर्सियों को फिर से साफ, चमकदार और लगभग नई जैसी दिखाने में मदद कर सकते हैं.

1. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा बदरंग और पीली कुर्सियों को चमकाने में मदद कर सकता है. इसके लिए आप बेकिंग सोडा में पानी मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को कुर्सी को दाग वाली जगहों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर स्पंज और ब्रश की मदद से रगड़ें और साफ पानी से धो दें. ऐसा करने से दााग हट जाएगा और कुर्सी में नई जैसी चमक आ सकती है.

2. डिटर्जेंट और गर्म पानी

कुर्सी को साफ करने के लिए आप डिटर्जेंट और गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं और एक घोल तैयार कर लें. इसके बाद इस घोल में स्पंज डालेंं और कुर्सी को हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें. इससे कुर्सी पर जमा मैल और गंदगी हट जाएगी और नई जैसी चमक लौट आएगी.

3. नींबू और नमक

अगर आपकी सफेद कुर्सी पर पीलापन जम गया है तो ये घरेलू नुस्खा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए आप नींबू को आधा काटें और कटे हुए नींबू पर नमक लगाएं. अब इसे पीले दाग वाली जगह पर रगड़ें और 20 मिनट केे लिए छोड़ दें. फिर साफ पानी से धो दें. इससे पीलापन हट जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान

  • साफ करने के लिए किसी हार्ड ब्रश का इस्तेमाल न करें.
  • किसी हार्ड केमिकल का प्रयोग न करें.
  • कुर्सी को नियमित रूप से सफाई करें और गंदगी न जमने दें.

यह भी पढ़ें: DIY Curtains: साड़ी हो गई पुरानी? बना डालें घर के लिए खूबसूरत पर्दे, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com