Capricorn Tarot Card Horoscope 24 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: परिवार के मुखिया के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं.आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा सामने आने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. निवेश से जुड़े नई योजना पर परिजनों के साथ विचार कर सकते हैं. भावनाओं में आकर कोई भी फैसला ना ले. व्यवहारिकता से सही फैसले लें. में किसी जरूरी चीज के खोने या चोरी होने की आशंका है.आसपास के वातावरण और लोगों से सावधान रहे.अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें.
व्यवसायिक/ Professional
जरूरत से ज्यादा शक करने की आदत कार्य स्थल पर सहयोगियों और उच्च अधिकारियों की नाराजगी का कारण बन सकती हैं. अपने कार्यों को स्वयं करें. जरूरी कार्य को अपनी निगरानी में पूरा करवाएं. कुछ कर्मचारियों को गलत मांगों को लेकर चल रहे विवाद का असर व्यवसाय पर पड़ सकता है. इस समय व्यवसाय को लेकर चिंतित होंगे. नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कार्य की अधिकता और तनाव बढ़ सकता है.
स्वास्थ्य/Health
पैरों में दर्द और जकड़न की समस्या बढ़ सकते हैं. चिकित्सक की सलाह पर हल्के-फुल्के व्यायाम दिनचर्या में शामिल करेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें. पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें.
रिश्ते/Relationship
प्रिय के साथ डिनर या मनोरंजन में समय बिताने का मौका मिल सकता है. भावनात्मक नजदीकी बढ़ेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं