Aquarius Tarot Card Horoscope 24 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: किसी पुराने कानूनी प्रकरण का फैसला सामने आ सकता है. फैसला पक्ष में होने से परिजन महसूस राहत करेंगे. प्रॉपर्टी या साझा सामान से जुड़े मामलों में बिना किसी का पक्ष लिए फैसला लेने की जरूरत पड़ सकती है. पुरानी रसीदों और रिकॉर्ड को संभाल कर रखें. जरूरत पड़ने पर आपके लिए सहूलियत रहेगी. किसी के पक्ष में गवाही देने से पहले सच जान लेना बेहतर होगा. सामने वाला चाहे करीबी मित्र हो या रिश्तेदार, बात कर समर्थन न करें.
व्यवसायिक/ Professional
किसी कार्य को लेकर बेगुनाही साबित करने के लिए दस्तावेज महत्वपूर्ण रहेंगे अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पूर्व शर्तों को अच्छी तरह से पढ़ कर समझ ले किसी अनुबंध के शर्तें बदल सकती है.जिससे नुकसान हो सकता है. सामने वाले की नीयत उसके कार्यों में नजर आ सकती है.कार्य क्षेत्र में किसी करीबी सहयोगी के व्यवहार में आ रहे बदलाव को नजरअंदाज ना करें.इस बदलाव का कारण जानने का प्रयास जरूर करें.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा समय बैठ कर कार्य करने के कारण कमर के निचले हिस्से में खिंचाव हो सकता है.कार्यों के बीच में उठकर थोड़ा घूमना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance
पैसों के मामले में बिना गिने रुपए ना ले. हिसाब-किताब में हुई गड़बड़ी परेशान कर सकती है.
रिश्ते/Relationship
रिश्ते में झूठ ना बोले. परेशानी होने पर सच बोलना सामने वाले की विश्वास को बढ़ाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं