Scorpio Tarot Card Horoscope 24 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन की खुशी में धार्मिक आयोजन की तैयारी हो सकती है. इस समय का माहौल खुशनुमा और उत्साहित नजर आएगा. परिवार में चारों तरफ खुशियों का माहौल नजर आएगा.कुछ छोटी-छोटी इच्छाओं की पूरी होने से मन में सकारात्मक बढ़ सकती है. आसपास के वातावरण सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
रुकी हुई पदोन्नति मिलने की सूचना उत्साह वृद्धि कर सकती है. माहौल में सकारात्मक बदलाव कार्य क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है.
रुके हुए कार्य में गति आने से अच्छे लाभ की प्राप्ति हो सकती है. सहयोगियों के साथ चल रहे विवाद को समाप्त कर सकते हैं.अपने साथ कार्य करने वाले लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजर अंदाज करें. किसी भी गलती का दोहराव ना करें. किसी सहकर्मी से गलती होने पर उसे अपमानित करने की जगह समझने का प्रयास करें. अपनी सोच और कार्यों में बदलाव लाएं.
स्वास्थ्य/Health
अत्यधिक कार्य और तनाव का असर की क्षमता और पाचन पर पड़ सकता है. जिसके चलते पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है. तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
अचानक से कुछ खर्च सामने आ सकते हैं. इन खर्चों को रोक पाना आसान नहीं होगा.
रिश्ते/Relationship
यदि कोई करीबी व्यक्ति किसी बात को लेकर नाराज है.तो उसकी नाराजगी को समझें और उसे दूर करने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं