विज्ञापन

लंदन फैशन वीक में छाया 'आदर्श बालक', बचपन की यादों से सजा रनवे

लंदन फैशन वीक में LOVEBIRDS के SS27 'India IFYKYK' कलेक्शन ने सबका ध्यान खींचा. रनवे पर भारतीय बचपन की यादों से जुड़ी 'आदर्श बालक' तस्वीर, पारंपरिक कारीगरी और भारतीय संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिली.

लंदन फैशन वीक में छाया 'आदर्श बालक', बचपन की यादों से सजा रनवे
लंदन फैशन वीक में 'आदर्श बालक'
Photo Credit: NDTV

लंदन फैशन वीक के रनवे पर इस बार भारत की झलक कुछ अलग अंदाज में दिखने को मिली है. इस बार रनवे पर भारत को सिर्फ हाथी, किले, दीये जैसी चीजों के जरिए ही नहीं दिखाया गया, बल्कि बचपन की एक ऐसी तस्वीर फैशन का हिस्सा बनी, जिसे शायद ही कोई भारतीय भूल सकता है. ये तस्वीर थी 'आदर्श बालक' की. 

बचपन की तस्वीर पहुंची लंदन के रनवे तक

बता दें कि भारतीय फैशन लेबल LOVEBIRDS ने अपने SS 27 कलेक्शन में 'Ideal Boy' यानी आदर्श बालक की तस्वीर को शामिल किया. ये तस्वीर हर भारतीय के लिए काफी जानी-पहचानी है. कंघी किए बाल, शर्ट, शॉर्ट्स और मोजे पहने एक अनुशासित बच्चे की ये तस्वीर हर भारतीय ने अपने स्कूल, किताबों या चार्ट पर जरूर देखी होगी. आज भी ये फोटो कई स्कूलों में देखने को मिलती है. अब, इसी इमेज को LOVEBIRDS ने अपने नए कलेक्शन के जरिए फैशन की दुनिया में पेश किया है. कलाकार प्रियेश त्रिवेदी ने इसी पुरानी और जानी-पहचानी तस्वीर को अपने काम में अलग और मजेदार अंदाज में इस्तेमाल किया. 

'India IFYKYK' कलेक्शन में दिखी पुरानी यादें

LOVEBIRDS के फाउंडर्स गुरसी सिंह और अमृता खन्ना ने अपने SS 27 कलेक्शन का नाम 'India IFYKYK' रखा है. इस कलेक्शन में ऐसी चीजों को शामिल किया गया, जो आम भारतीयों की रोजमर्रा की जिंदगी और बचपन की यादों से जुड़ी हैं. कलेक्शन में पुराने स्टूडियो फोटो बैकड्रॉप और 'Ideal Boy' की तस्वीरों को कपड़ों पर इस्तेमाल किया गया. 

भारतीय कपड़ों और कारीगरी को भी मिली जगह

कलेक्शन में भारतीय कपड़ों और पारंपरिक कारीगरी का भी खास ध्यान रखा गया. चिंट्ज फैब्रिक को नए मोटिफ और हाथ से की गई ब्रशिंग के साथ पेश किया गया. इसके अलावा हैंडवोवन टसर, ड्यूपियन और ब्रोकेड जैसे कपड़ों का इस्तेमाल किया गया. इन कपड़ों को बनारस और कच्छ के कारीगरों के साथ मिलकर तैयार किया गया. इससे कलेक्शन में भारतीय हाथों की कारीगरी भी दिखाई गई.

यहां देखें वीडियो-

यह भी पढ़ें: हेयर एक्‍सपर्ट जावेद हबीब ने कहा रात में कर लें ये काम, सुबह तक बालों का झड़ना हो जाएगा कम

यह भी पढ़ें: वैक्सिंग, रेजर नहीं... शरीर से अनचाहे बाल हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, मुलायम हो जाएगी त्वचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, London Fashion Week
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com