आपने अक्सर अपनी दादी-नानी को नाभि में तेल लगाने की सलाह देते हुए सुना होगा. लेकिन क्या आप इसके फायदे जानते हैं? आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाने के कई फायदे बताए गए हैं. खासकर स्किन के लिए इसे बेहद अच्छा माना जाता है. लेकिन सवाल ये है कि इन फायदों तो पाने के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाना सबसे अच्छा रहता है? इसी को लेकर योग गुरु महिमा नैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने नाभि में तेल लगाने का सही तरीका और अलग-अलग तेल के फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
नाभि में तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
योग गुरु कहती हैं, नाभि में तेल लगाने का तरीका काफी आसान है. इसके लिए-
- अपनी पसंद का तेल लेकर हल्का गुनगुना कर लें.
- नाभि को अच्छी तरह साफ करें.
- अब, तेल की केवल 2-3 बूंद नाभि में लगाएं.
- इसके बाद करीब 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.
- आप चाहें, तो इसे रातभर नाभि में लगा रहने दे सकते हैं. अगले दिन पानी से नाभि को अच्छी तरह साफ कर लें.
महिमा नैन बताती हैं, नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है या त्वचा में जलन रहती है, तो आप अपनी नाभि में नारियल का तेल लगा सकते हैं.
नाभि में बादाम का तेल लगाने से क्या होता है?बादाम तेल त्वचा को पोषण देने और सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही स्किन में चमक भी बढ़ा सकता है.
नाभि नें सरसों का तेल लगाने के फायदेसरसों के तेल को गर्म तासीर वाला माना जाता है. ये थकी हुई बॉडी को आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही अगर आपके होंठ बार-बार फटते हैं, तो भी आप अपनी नाभि में सरसों का तेल लगा सकते हैं.
नाभि में नीम का तेल लगाने के फायदेइन सब से अलग अगर आपकी स्किन पर बार-बार एक्ने-पिंपल होते हैं, तो आप अपनी नाभि में नीम का तेल लगा सकते हैं. योग गुरु बताती हैं, नीम के तेल में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण एक्ने-पिंपल की परेशानी को कम करने में मदद कर सकते हैं.
ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही तेल चुन सकते हैं. एक्सपर्ट कहती हैं, लगातार 21 दिनों तक ऐसा करने से आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- चुकंदर को चेहरे पर कैसे लगाएं? शहनाज हुसैन ने बताया घर पर चुकंदर की क्रीम बनाने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं