विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: पैसों के मामलों में बरतें सावधानी, कंप्यूटर कारोबार में मिल सकता है अच्छा मुनाफा

Gemini Tarot Card Horoscope 24 September: King of wands की ऊर्जा नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की सूचना, कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा और शक करने की आदत में बदलाव लाने के प्रयास की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं,मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: पैसों के मामलों में बरतें सावधानी, कंप्यूटर कारोबार में मिल सकता है अच्छा मुनाफा
Gemini Aaj Ka Rashifal 24 September 2026 | Mithun Tarot Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 24 September 2026  Mithun Tarot Card Rashifal: पैसों से जुड़े कामों में लापरवाही नुकसान कर सकते हैं. लोगों पर शक करने की आदत परिजनों और अन्य लोगों के लिए परेशानी बन सकते हैं. अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं. निजी कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है घर में वास्तु संबंधी बदलाव कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरता नजर आ रही है. छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव न बढ़ाएं. कुछ बातों को नजरअंदाज कर देना चाहिए.

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में कार्य करने के तरीके में पहले से सुधार आता नजर आ रहा है किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कुछ छोटे बदलाव कर व्यवसाय में सुधार ला सकते हैं.कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. नौकरी में पदोन्नति के योग नजर आ रहे हैं. पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की स्थिति बन सकती है. स्थानांतरण को रोकने का प्रयास करेंगे. सहयोगियों के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है. किसी को  उधार ना दें.

स्वास्थ्य/Health

संतुलित भोजन के साथ व्यायाम भी आवश्यक है.ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के रोगी नियमित चेकअप करवाते रहें.

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसों के लेनदेन या हिसाब-किताब को लेकर दूसरों पर निर्भर ना रहे. हिसाब-किताब का काम स्वयं की निगरानी में करवाएं.

रिश्ते/Relationship

युवा प्रेम संबंधों को लेकर अधिक गंभीर और मर्यादित रहेंगे. पति-पत्नी मतभेद समाप्त कर रिश्ते को मधुर बनाएं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com