विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: छोटे खर्च बढ़ा सकते हैं बजट का दबाव, खरीदारी में सावधानी

Aquarius Tarot Card Horoscope 23 September: Four of cups की ऊर्जा निर्णय लेने में देरी न करने की कोशिश, प्राप्त संसाधनों को लेकर कार्यों को पूरा करने का सोच विचार और पारिवारिक जीवन में असंतोष के चलते आवश्यक बातों में देरी की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं,कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: छोटे खर्च बढ़ा सकते हैं बजट का दबाव, खरीदारी में सावधानी
Aquarius Aaj Ka Rashifal 23 September 2026 | Kumbh Tarot Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 23 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: परिवार में कुछ बातों को लेकर असंतोष बढ़ सकता है दूसरे की तरक्की से जलने की जगह अपनी सफलता पर विचार करें. सीमित संसाधनों में अपने कार्य को पूरा कर समस्या को दूर कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी कुछ नहीं अवसर सामने आ सकते हैं.उन्हें नजरअंदाज ना करें. यदि नियमित दिनचर्या में ऊबन महसूस हो रही है.तो अपनी रुचि के कार्यों में समय व्यतीत करें. कुछ समय स्वयं के लिए निकालें.अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में परिवर्तन ला सकते हैं.


व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में कुछ निर्णय अचानक से लेने पड़ सकते हैं. इस समय ज्यादा सोच विचार करने से लाभदायक स्थितियां प्रतिस्पर्धियों के हाथों में जा सकती है. साझेदार के साथ मिलकर जल्द ही निर्णय लेने का प्रयास करें. अधूरे पड़े कार्यो को सीमित संसाधनों में पूरा करें.अन्य संसाधनों के मिलने का इंतजार ना करें. अपनी कमी का रोना न रोयें.जो कुछ आपके पास है ,उसी में कार्यों को पूरा करने का प्रयास आपकी काबिलियत को प्रदर्शित करेगा. किसी सहयोगी के दिखावे के चक्कर में अनावश्यक खर्च न करें. 

स्वास्थ्य/Health:

हीमोग्लोबिन के काफी कम होने से गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. खान-पान में पौष्टिकता लाएं और पर्याप्त आराम करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

परिवार की सुख सुविधा के लिए खरीदारी कर सकते हैं. खरीदारी से संबंधित बिलों को संभाल कर रखें. 

रिश्ते/Relationship:

रिश्तो में उलझन आ सकती है. बातचीत की कमी दूरी बढ़ा सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal, Aquarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com