Taurus Tarot Card Horoscope 08 October 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: इस समय कुछ पारिवारिक मामलों में परिस्थितियों स्पष्ट नजर नहीं आ रही है.नए आए किसी व्यक्ति के व्यवहार को समझने में थोड़ा समय लग सकता है. अपनी आर्थिक स्थिति की दोबारा जांच कर सकते हैं. घर के नवीनीकरण के लिए परिवार के बड़े सदस्यों के साथ विचार विमर्श हो सकता है. इस समय नवीनीकरण की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. जीवनसाथी का किसी बाहरी व्यक्ति के साथ विवाद परिवार में तनाव का कारण हो सकता है. सामने वाले व्यक्ति का सामाजिक दायरा अधिक होने के कारण परेशानी अनुभव करेंगे. बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें. उनके मित्रों और रुचियों को नजरअंदाज ना करें.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में समय-समय पर बदलाव महत्वपूर्ण साबित होंगे. अपने क्लाइंट की अपेक्षाओं को नजर अंदाज न करें. किसी भी तरह के बदलाव आने पर कार्य शैली में बदलाव कर सकते हैं. किसी सहयोगी का कठोर व्यवहार मन को आहत कर सकता है. सामने वाले की पीठ पीछे बुराई करने की आदत परेशान कर सकती है. किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व अच्छे से जांच पड़ताल करें. यदि किसी कार्य को लेकर सहमति प्राप्त नहीं हो रही है. तो दबाव न डालें.
स्वास्थ्य/Health
गैस और एसिडिटी के कारण बेचैनी हो सकती है. समय पर खानपान करें और पर्याप्त नींद ले.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामलों से संबंधित कागजों की जांच कर सकते हैं. पैसों के गलत उपयोग को नियंत्रित करें.
रिश्ते/Relationship
किसी की कोई छोटी बात मन को आहत कर सकती है. इस स्थिति में कोई भी विपरीत प्रतिक्रिया न दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं