Capricorn Tarot Card Horoscope 08 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: परिवार में अचानक से किसी दुखद घटना के होने की संभावना नजर आ रही है. इस स्थिति में अपने मानसिक संतुलन को बनाए रखें. संभव है, कि आगे आने वाली परिस्थिति सोच से अधिक कठिन और तकलीफ देह हो. इस समय परिवार को जोड़े रखना अति आवश्यक है.छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें. आस पड़ोस में यदि किसी के साथ विवाद की स्थिति बनी हुई है. तो वहां शांति की पहल कर सकते हैं. स्वयं को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें.ये समय ईश्वर पर आस्था और विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अनुकूल है.स्वयं पर भरोसा बनाए रखें. किसी भी स्थिति में दूसरों की बातों में आकर कोई भी गलत निर्णय न लें.
व्यवसायिक/ Professional
अपने व्यवसायिक जीवन में लोगों की दखलअंदाजी न होने दे. किसी के बात को अनसुना ना करें. लेकिन अंतिम निर्णय अपनी सोच से ही लें. किसी के निजी जीवन में अपनी राय ना दे और न ही किसी दूसरे को अपने निजी जीवन में दखलअंदाजी करने दे. अपनी गलतियों की जिम्मेदारी स्वयं उठाएं.दूसरों को व्यर्थ में अपने साथ ना घसीटे. किसी बड़ी परेशानी का अनुभव होने पर धैर्य और संयम बनाए रखें. हड़बड़ी में कोई भी कार्य न करें.
स्वास्थ्य/Health
महिलाओं को छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं को अनदेखा करने से बचना चाहिए. समय रहते किया गया सही उपचार आगे बढ़ी परेशानी और खर्चों से बचा सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
मोबाइल चलाते समय ऑनलाइन शॉपिंग के लालच में आने से बचें. अच्छे डिस्काउंट के चक्कर में व्यर्थ की खरीदारी ना करें.
रिश्ते/Relationship
छोटे बच्चों के साथ समय बिताए.इससे उनके जीवन में प्रेम ,व्यवस्था और अनुशासन की आदत शामिल होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं