Leo Tarot Card Horoscope 08 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: कोई छोटी योजना बड़ा आकर ले सकती है.अपनी जिद के चलते किसी बड़े सदस्य को नाराज कर सकते हैं. विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की योजना पर विचार करेंगे. योजना को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही कर सकते हैं. जीवनसाथी से कोई रोमांचक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. कुछ समय दोनों साथ रहकर अपने रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश करेंगे. किसी सामाजिक गतिविधि में भागीदारी कर अपनी छवि समाज में अच्छी बनाने की कोशिश करेंगे.किसी प्रभावशाली व्यक्ति से विवाह का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है. सामने वाले को उच्च पद आकर्षित करेगा.
व्यवसायिक/ Professional
कार्यक्षेत्र में किसी नए व्यक्ति से बातचीत रिश्तो में आत्मीयता ला सकती हैं. कुछ पुराने कार्यों को लेकर उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करना पड़ सकती है. कार्यों में हुई गलतियों के कारण कोई योजना अस्वीकृत हो सकती हैं.इसके कारण आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन सकती है.नई नौकरी की तलाश पर विचार कर सकते हैं. कार्यों को लेकर बढ़ता दबाव मन में हताशा उत्पन्न कर सकता है. इस समय वर्तमान नौकरी को लेकर असंतुष्ट होंगे. अपने कार्यों की समीक्षा करें. कार्य की प्रकृति के अनुसार अपनी कार्यशैली में बदलाव करें.
स्वास्थ्य/Health
मानसिक तनाव के कारण बालों का झड़ना काफी बढ़ सकता है. इस समय अपने भोजन में पौष्टिक पदार्थों को शामिल करें. पर्याप्त नींद ले.प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें. सामने वाला आपका कितना भी खराब करीबी परिजन या मित्र क्यों ना हो.अपनी आंखों को खुला रखें.
रिश्ते/Relationship
परिवार में प्रिय से शादी को लेकर तनाव बढ़ सकता है. इस समय धैर्य और संयम से सभी की रजामंदी प्राप्त करने की प्रतीक्षा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं