विज्ञापन

Old Clothes DIY: अलमारी में पड़े पुराने कपड़े फेंकने की बजाय बनाएं ये 3 काम की चीजें, घर में भी आएंगी काम

आज हम आपको 3 आसान DIY आइडियाज बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पुराने कपड़ों को नया रूप देकर घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली काम की चीजें बना सकते हैं.

Old Clothes DIY: अलमारी में पड़े पुराने कपड़े फेंकने की बजाय बनाएं ये 3 काम की चीजें, घर में भी आएंगी काम
पुराने कपड़ों से क्या बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Old Clothes DIY Hacks: हर घर में ऐसे कपड़े जरूर होते हैं जो पुराने हो चुके हैं या फिर आउट ऑफ फैशन हो जाते हैं. ये कपड़े या तो अलमारी में सालों तक पड़े रहते हैं या फिर बेकार समझकर फेंक दिए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान DIY ट्रिक्स की मदद से आप पुराने कपड़ों को घर में इस्तेमाल होने वाली कई काम की चीजों में बदल सकते हैं. इससे न केवल पुराने कपड़ी री-यूज होंगे बल्कि आपके पैसे भी बचेंगे. आइए जानते हैंं 3 आसान DIY आइडियाज, जिनकी मदद से पुराने कपड़ों को नया रूप देकर घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली काम की चीजें बना सकते हैं.

1. बना लें शॉपिंग बैग

पुरानी कॉटन शर्ट, ड्रेस या कपड़ों के टुकड़ों को दोबारा इस्तेमाल करके मजबूत शॉपिंग बैग बनाया जा सकता है. इसके लिए कपड़े को अपनी जरूरत के अनुसार काट लें, फिर उसके किनारों और नीचे के हिस्से को सिल दें. इसके बाद बचे हुए कपड़ेे से बैग के हैंडल कर लें. ये रीयूजेबल बैग सब्जियां और किराने का सामान लाने, किताबें रखने, कपड़े रखने या रोजमर्रा की शॉपिंग के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

2. सफाई वाले कपड़े

पुरानी टी-शर्ट या किसी भी मुलायम कपड़े को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सफाई के कपड़ों के रूप में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. ये कपड़े घर की अलमारियां, खिड़कियां, फर्नीचर और किचन को साफ करने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए पहले कपड़ों को अच्छी तरह धोे लें और उनमें लगे बटन, जिप या बाकी चीजों को हटा दें. इससे सफाई करते समय स्क्रैच का खतरा नहीं रहेगा. ये पुराने कपड़ों का दोबारा इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका माना जाता है. साथ ही अधिकतर घरों में यही तरीका अपनाया जाता है.

3. बना लें गमलों का कवर

पुरानी जींस, शर्ट या मजबूत कपड़ों का इस्तेमाल छोटे गमलों के लिए सुंदर कवर बनाने में किया जा सकता है. इसके लिए गमले के आकार के अनुसार कपड़ा नाप लें और उसे सिलकर या बांधकर गमले के चारों ओर लगा दें. इससे आपके प्लांटर्स को नया और खूबसूरत लुक मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ें: बाथरूम-किचन बन रहा केंचुओं का अड्डा? इन आसान तरीकों से रोकें रास्ता, दोबारा नहीं होगी परेशानी

यह भी पढ़ें: तौलिया के गंदे जिद्दी दाग कैसे दूर करें? तौलिया की गंदगी और बदबू दूर करने के ये आसान तरीके आएंगे काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com