विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal:किसी की मनमानी न होने देने की रहेगी कोशिश, कार्य के कारण होगी व्यवसायिक यात्राएं

Gemini Tarot Card Horoscope 08 October: Three of wands की ऊर्जा किसी संपत्ति के व्यावसायिक उपयोग पर परिजनों से चर्चा, कार्य के सिलसिले में कई व्यक्तिगत यात्राएं होने की संभावना और किसी सहयोगी की गलत मंशा के चलते निजी बातें उच्च अधिकारियों के समक्ष जाने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो ,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal:किसी की मनमानी न होने देने की रहेगी कोशिश, कार्य के कारण होगी व्यवसायिक यात्राएं
Gemini Aaj Ka Rashifal 08 October 2026 | Mithun Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 08 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: परिवार के पुराने बंद पड़े कारखाने का व्यावसायिक उपयोग करने का प्रस्ताव परिजनों के समक्ष रख सकते हैं. इस बात को लेकर कुछ सदस्यों की प्रतिक्रिया विपरीत हो सकती है.अपनी बात को स्पष्ट रूप से सबके सामने रखें. परिवार के किसी सदस्य के प्रेम विवाह को लेकर वातावरण में तनाव हो सकता है.सामने वाला व्यक्ति अपनी मनमर्जी के चलते किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है.इस स्थिति में क्रोध और वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. तरह की विपरीत प्रतिक्रिया सामने वाले की जिद्द को और मजबूती दे सकती है. अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें. 

व्यवसायिक/ Professional

कुछ योजनाओं को लेकर कई व्यवसायिक यात्रा करना पड़ सकती है.इन यात्राओं के दौरान कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक थकान और पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. स्वास्थ्य की वजह से आगे की कुछ यात्राओं को टाल सकते हैं. किसी सहयोगी की गलत मंशा के चलते आपकी कोई निजी बात  उच्च अधिकारियों को पता चल सकती हैं.इस स्थिति में सामने वालों के सामने शर्मिंदा हो सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

चेहरे पर छोटे-छोटे दाने होने के कारण मन में हीनभावना आ सकती है.घरेलू उपचार पर विचार करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी से लिए गए पुराने कर्जों को चुकाने की कोशिश करेंगे. इस समय अनावश्यक खर्चो को सीमित करें. 

रिश्ते/:-Relationship

किसी बुजुर्ग व्यक्ति के दूर जाने से मन में खालीपन महसूस करते हैं.सामने वाले व्यक्ति के साथ आपके संबंध काफी आत्मीय बने हुए थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com