ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपना राशि परिवर्तन करता है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है. किसी के लिए ये शुभ होता है, तो किसी को सतर्क रहने की जरूरत होती है. ज्योतिष गणना की मानें तो 17 अगस्त को सुबह 04 बजकर 33 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं. सूर्यदेव का ये राशि परिवर्तन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. इससे इन 4 राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और सफलता हासिल हो सकती है. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...
1. मेष राशि

सूर्यदेव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलेंगे. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा. साथ ही धनलाभ के योग बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. व्यापारियों को लाभ मिलेगा.
2. मिथुन राशि


सूर्य गोचर से मिथुन राशि के जातकों को करियर में सफलता प्राप्त होगी. अधूरे काम पूरे होंगे. सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. आप किसी नए घर या वाहन के मालिक बन सकते हैं. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी.
3. तुला राशि

सूर्यदेव के सिंह राशि में प्रवेश करने से तुला राशि के लोगों को लाभ हो सकता है. अगर कोई धन से जुड़ी समस्याएं चल रही हैं, तो इस समय छुटकारा मिल सकता है. परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा सपोर्ट भी मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और सैलरी बढ़ने के भी योग बन सकते हैं.
4. धनु राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से धनु राशि के लोगों के जीवन में पॉजिटिविटी आ सकती है. मानसिन तनाव से छुटकारा मिलेगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. जीवन में सुख-शांति महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती हुई नजर आएगी.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Guru Uday 2026: अगस्त में कब होंगे गुरु उदय? पंडित जी से जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ
यह भी पढ़ें: सावन-भाद्रपद में बदलेगी महाकाल मंदिर की आरती टाइमिंग, जानें श्रद्धालुओं के लिए क्या होंगे खास इंतजाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं