Hariyali Teej 2026: हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है. यह त्योहार माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती मिले थे. शिव पुराण के अनुसार, माता पार्वती सैकड़ों वर्षों की तपस्या के बाद भगवान शिव से मिली थीं. इसी कारण, देवी पार्वती को 'तीज माता' के रूप में भी जाना जाता है. इस साल तीज का पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन आप कुछ आसान उपाय कर वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ा सकती हैं और मनमुटाव से छुटकारा पा सकती हैं. इसकी जानकारी ज्योतिषाचार्य मदनमोहन ने दी है.
प्रेम बढ़ाने और गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाने वाला व्रत
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि हरियाली तीज का व्रत विशेष रूप से वैवाहिक जीवन में प्रेम, सुख और शांति की कामना के लिए किया जाता है. मान्यता है कि यह व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाने और गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाने में मदद करता है. हरियाली तीज का पर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला माना गया है. साथ ही अगर पति-पत्नी के बीच तनाव, मतभेद या मनमुटाव रहता है, तो हरियाली तीज का व्रत जरूर करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष नियमों और उपायों का पालन करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है.
करें ये उपाय
सूर्यास्त के बाद भगवान शिव के सामने भीमसेनी कपूर का एक टुकड़ा रखें. फिर उसे जलाकर भगवान शिव जी को आरती दिखाएं. अब अपने दाहिने हाथ में साबूत और बिना टूटी हुई लौंग लें और शिव पार्वती का ध्यान करके आपसी प्रेम की कामना करें. इसके बाद ओम नमः शिवाय मंत्र का 11 माला जप करें. इसके बाद लौंग को कपूर पर रखकर जला दें. ज्योतिषाचार्य के अनुसार ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम बढ़ता है.
राशि अनुसार उपाय
- मेष और वृश्चिक राशि: पीले रंग के वस्त्र पहनें. माता पार्वती को लाल चुनरी सिंदूर और गुड़ या मेवे का भोग लगाएं. इससे आपके जीवन में सुख शांति समृद्धि की प्राप्ति होगी.
- मिथुन और कन्या राशि: सफेद वस्त्र धारण करें और चांदी की कटोरी में खीर बनाकर के शिव जी को अर्पण करें.
- मकर और कुंभ राशि: हरे या बैगनी रंग के कपड़े पहनें. शिवलिंग पर काले तिल काली मिर्च और बेलपत्र अर्पित करें.
यह भी पढ़ें: Hast Rekha: हथेली पर ये 5 निशान दिखें तो समझिए राजयोग का संकेत, राजनीति में मिल सकता है बड़ा पद
यह भी पढ़ें: Sawan 2026 Vastu Tips: सावन में घर लाएं ये 3 पौधे, दूर होगी आर्थिक तंगी और वास्तु दोष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं