Surya Grahan 2026: आज पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य ग्रहण को बेहद खास घटना माना जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, यह ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा. भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण की शुरुआत 12 अगस्त की रात करीब 9 बजकर 4 मिनट पर होगी और यह 13 अगस्त की देर रात 1 बजकर 27 मिनट तक चलेगा. रात के समय लगने के कारण सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसी वजह से भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा. हालांकि, क्योंकि पूरे संसार में सूर्य केवल एक है इसलिए सूर्य ग्रहण का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है. खासकर आज कुछ राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.
कर्क राशि पर सबसे ज्यादा असर
ज्योतिषाचार्य बताते हैं, इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव कर्क राशि पर माना जा रहा है, क्योंकि ग्रहण इसी राशि में लग रहा है. कर्क राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. काम का दबाव बढ़ सकता है और मानसिक तनाव भी परेशान कर सकता है. ऐसे में बेवजह चिंता करने के बजाय खुद को शांत रखना बेहतर रहेगा.
मेष, कुंभ और मीन राशि वाले भी रहें सावधानज्योतिषाचार्य आगे बताते हैं, मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों को भी इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है. ऐसे में ग्रहण के समय कोई भी कार्य करने से पहले सोच-विचार जरूर करें.
खासकर आर्थिक मामलों में सर्तक रहें. अगर कोई बड़ा निवेश करने की योजना है तो जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. नौकरी और कारोबार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है और मन बेचैन रह सकता है. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए.
क्या करें?ज्योतिषाचार्य कहते हैं, ग्रहण के समय भगवान का ध्यान करते रहें. मंत्र जाप कर मन को शांत रखने की कोशिश करते रहें. सबसे जरूरी बात यह है कि ग्रहण को लेकर डरने की जरूरत नहीं है. धैर्य रखें, शांत रहें और बड़े फैसले सोच-समझकर लें. मेडिटेशन और ईश्वर का ध्यान मन को स्थिर रखने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026 LIVE: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें कितने बजे से होगा शुरू, आज क्या करें और क्या नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं