विज्ञापन

Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या पर आज किन चीजों का दान करें? जानें दान करने का सबसे शुभ समय क्या रहेगा

अमावस्या तिथि पर दान करने का विशेष महत्व माना जाता है. आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं हरियाली अमावस्या पर किन चीजों का दान करना चाहिए.

Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या पर आज किन चीजों का दान करें? जानें दान करने का सबसे शुभ समय क्या रहेगा
अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए?
(Photo Credit: NDTV)

आज हरियाली अमावस्या है. हिंदू धर्म में अमावस्या का खास महत्व माना जाता है. सावन माह में आने वाली अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या कहा जाता है. इस दिन प्रकृति की पूजा, भगवान शिव की आराधना और पितरों का स्मरण करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या पर जरूरतमंद लोगों को दान देने से पुण्य मिलता है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है. ऐसे में आज का दिन दान-पुण्य के लिए भी विशेष माना जाता है. आइए ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानते हैं आज के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए, साथ ही जानेंगे दान के लिए सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहेगा- 

हरियाली अमावस्या पर किन चीजों का दान करें?

ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, हरियाली अमावस्या के दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. आप अपनी क्षमता के अनुसार चावल, आटा, चीनी और दूध का दान कर सकते हैं. इन वस्तुओं को जरूरतमंद लोगों को देना अच्छा माना जाता है. इसके अलावा इन्हें किसी धार्मिक स्थल पर भी दान किया जा सकता है. दान करते समय मन में श्रद्धा और सेवा का भाव रखें. 

पीपल और बरगद की पूजा का भी महत्व

ज्योतिषाचार्य बताते हैं, हरियाली अमावस्या पर पीपल और बरगद के पेड़ की पूजा करने की भी परंपरा है. इन पेड़ की जड़ों में कच्चा दूध और शरबत अर्पित किया जा सकता है. मान्यता है कि इस तरह पूजा करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है.

गरीबों और साधु-संतों को भोजन कराएं

अमावस्या के दिन भोजन दान का भी विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिषाचार्य कहते हैं, जरूरतमंद लोगों, गरीब ब्राह्मणों और साधु-संतों को अपनी क्षमता के अनुसार भोजन कराया जा सकता है. भोजन कराने को सेवा और पुण्य का कार्य माना जाता है.

किस समय करें दान?

हरियाली अमावस्या क दिन दान किसी भी समय किया जा सकता है. हालांकि, 12 अगस्त को धार्मिक कार्यों के लिए अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 बजे से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भगवान शिव की पूजा, दान और अन्य शुभ धार्मिक कार्य करना सबसे अच्छा माना जाएगा. 

ज्योतिषाचार्य कहते हैं, दान का सबसे बड़ा महत्व वस्तु की कीमत से ज्यादा भावना का होता है. इसलिए हरियाली अमावस्या पर जरूरतमंद की मदद श्रद्धा और सेवा भाव से करें.

यह भी पढ़ें- Surya Grahan 2026 LIVE: आज लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें कहां किस समय दिखेगा, इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hariyali Amavasya, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com