विज्ञापन

Guru Uday 2026: अगस्त में कब होंगे गुरु उदय? पंडित जी से जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ

Guru Uday August Lucky Zodiac Signs: 14 अगस्त 2026 को गुरु कर्क राशि में उदित होंगे. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों को करियर, धन और परिवार में शुभ फल मिल सकते हैं.

Guru Uday 2026: अगस्त में कब होंगे गुरु उदय? पंडित जी से जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ
गुरु उदय के बाद रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे
ndtv

देवगुरु बृहस्पति 5 जुलाई 2026 से अस्त होकर करीब 40 दिन बाद 14 अगस्त 2026 को कर्क राशि में उदय होंगे. गुरु का अपनी उच्च राशि में उदित होना बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि इस बदलाव का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन चार राशियों के लिए यह समय खास तौर पर तरक्की, धन लाभ और सफलता लेकर आ सकता है.

वृषभ राशि को मिलेगा मेहनत का पूरा फल

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, गुरु उदय के बाद रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय बढ़ने के योग बनेंगे.

सिंह राशि वालों के खुलेंगे सफलता के रास्ते

उन्होंने बताया कि करियर में उन्नति के मौके मिलेंगे. परिवार में खुशियां आएंगी और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: Bhadli Navami 2026: ज्योतिषाचार्य से जानें आज भड़ली नवमी पर सगाई से लेकर शादी तक कौन-कौन से होंगे मंगल कार्य?

तुला राशि के लिए बनेगा उन्नति का योग

नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. व्यापार में सुधार होगा, बचत बढ़ेगी और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं.

कुंभ राशि पर बरसेगी गुरु की कृपा

भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे. धन लाभ के योग बनेंगे. परिवार में खुशियां आएंगी और घर, जमीन या वाहन खरीदने का अवसर मिल सकता है.

क्या होता है गुरु उदय

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, जब गुरु ग्रह सूर्य के बेहद करीब होने के कारण अस्त अवस्था से निकलकर फिर से प्रभावी हो जाते हैं तो उसे गुरु उदय कहा जाता है. ज्योतिष में इसे शुभ परिवर्तन माना जाता है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

यह भी पढ़ें: Sant Ki Seekh: व्यवसाय करूं या आश्रम चला जाऊं? आखिर क्या है इस समस्या का समाधान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Uday, Jupiter Rise
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com