50 Lakh FD For Canada Degree: विदेश जाकर पढ़ने और लाखों का पैकेज पाने का सपना हर दूसरा यूथ देखता है, लेकिन कई बार हकीकत उन उम्मीदों से बिल्कुल अलग निकलती है. एक वेल्थ एडवाइजर हर्ष गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर आंखें खोल देने वाला एक मामला शेयर किया है. उन्होंने बताया कि, उनके एक दोस्त के घरवालों ने अपने बेटे की मास्टर डिग्री के लिए 15 साल पुरानी एफडी तुड़वा दी. पूरे 50 लाख रुपये खर्च करके बेटा टॉरंटो पहुंच तो गया, पर असली कहानी डिग्री मिलने के बाद शुरू हुई.
ये भी पढ़ें:-VIDEO: इस बेल्ट को खोलते ही पीछे लग जाती है पुलिस, पढ़ें आखिर क्या है पूरा माजरा
सपनों का देश और 50 लाख का खर्च (Dream Country and Huge Cost)
कनाडा के टॉरंटो शहर में युवक को सालाना 55 हजार कैनेडियन डॉलर की नौकरी तो मिल गई, लेकिन टैक्स कटने के साथ-साथ घर का अच्छा-खासा किराया भरने और हाड़ कंपाने वाली ठंड के खर्चों के बाद उसके पास कुछ नहीं बचता. हर्ष के मुताबिक, वो बंदा आज भारत के किसी छोटे शहर में मिलने वाली आम नौकरी से भी कम पैसे बचा पा रहा है. अगर यही 50 लाख रुपये भारत में ही इन्वेस्ट रहते, तो परिवार का भविष्य कहीं ज्यादा सुरक्षित होता.
सोशल मीडिया पर मिलाजुला रिएक्शन (Mixed Reactions on Internet)
ये पोस्ट इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गई, जिस पर बहस छिड़ी हुई है. कुछ यूजर्स का कहना है कि, 'बिना सोचे-समझे इतना बड़ा फाइनेंशियल रिस्क लेना समझदारी नहीं है.' वहीं कुछ लोगों का मानना है कि, 'विदेश की डिग्री अब केवल एक महंगा कंफ्यूजन बनकर रह गई है.' ये मामला उन सभी परिवारों के लिए एक बड़ा सबक है, जो बिना हिसाब-किताब लगाए अपनी जीवन भर की कमाई विदेश भेजने में लगा देते हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट 'plotlandguide' नाम के अकाउंट से शेयर की गई है. पोस्ट शेयर करते हु्ए कैप्शन में लिखा गया है, 'विदेश जाना तब तक एक सपने जैसा लगता है, जब तक आप असल में हिसाब-किताब न लगा लें. बहुत ज्यादा किराया, टैक्स और रहने-सहने के खर्च की वजह से, डॉलर या CAD में कमाई करने के बाद भी अक्सर आपके पास घर पर मिलने वाली आम नौकरी के मुकाबले कम सेविंग हो पाती है.'
ये भी पढ़ें:-Perseid Meteor Shower 2026: 1 घंटे में दिखेंगे 100 टूटते तारे, जानिए कब दिखेगा आतिशबाजी जैसा ये खूबसूरत नजारा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं