विज्ञापन

KKR के हुए हार्दिक पंड्या? फ्रेंचाइजी के रहस्यमयी पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

हार्दिक पांड्या को लेकर चल रहे उठापटक के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए तहलका मचा दिया है.

KKR के हुए हार्दिक पंड्या? फ्रेंचाइजी के रहस्यमयी पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या आईपीएल 2027 में किस टीम की तरफ से शिरकत करेंगे. इसपर सबकी नजर बनी हुई है. क्योंकि पिछले कुछ सालों में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. यहीं नहीं उनकी अगुवाई में टीम का ग्राफ ऊपर जाने के बजाय नीचे ही गया है. इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी फ्रेंचाइजी के साथ अनबन की खबर भी सामने आई है. जिसके बाद पूरी संभावना नजर आ रही है कि आईपीएल के 20वें सीजन में वह किसी नई टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 32 वर्षीय ऑलराउंडर को लेकर कई टीमों ने दिलचस्पी भी दिखाई है. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का नाम प्रमुख है. मगर अब तक ये कन्फर्म नहीं हो पाया है कि वह किस टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं. 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंड्या का शेयर किया वीडियो 

पंड्या को लेकर चल रहे उठापटक के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए तहलका मचा दिया है. फ्रेंचाइजी की तरफ से साझा किए गए वीडियो में वरुण चक्रवर्ती सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं. उसी दौरान पंड्या को भी पीछे से आते हुए देखा गया. जहां वह कुछ देर रुककर वरुण चक्रवर्ती की नकल करते हुए नजर आए. जिसके बाद से उनके ट्रेड को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

पंड्या के केकेआर में जाने की संभावना हुई तेज

इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके केकेआर में जाने की संभावना तेज हो गई है. वैसे भी केकेआर की टीम पंड्या को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए जी-जान से लगी हुई है. अगर पंड्या केकेआर के बेड़े में पहुंच जाते हैं तो टीम के कप्तानी की समस्या भी सुलझ जाएगी. पिछले कुछ सीजन में अजिंक्य रहाणे ने टीम की अगुवाई की थी. जहां टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. 

फैंस के पोस्ट 

पंड्या का आईपीएल प्रदर्शन 

खबर लिखे जाने तक पंड्या ने आईपीएल में कुल 162 मैच खेले हैं. जहां वह 150 पारियों में 27.88 की औसत से 2955 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. आईपीएल में पंड्या के नाम 10 अर्धशतक दर्ज है. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें 116 पारियों में 33.55 की औसत से 82 सफलता हाथ लगी है. अपनी कप्तानी में वह गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना चुके हैं. 

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत के लिए नहीं आसां, दिग्गज कंगारू गेंदबाज ने लगा दी 'मुहर', अब सामने हैं 'मिस्ट्रीमैन', गॉल टेस्ट में होंगे पास?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Knight Riders, Hardik Himanshu Pandya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com