विज्ञापन
40 minutes ago

Somvati Amavasya 2026: हिन्दू धर्म में अमावस्या की तिथि बेहद पुण्यदायी और महत्वपूर्ण मानी जाती है. आज यानी 15 जून को सोमवती अमावस्या मनाई जा रही हैं. चुकीं ये अमावस्या अधिक मास में पड़ रही है, इसलिए इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. साथ ही आज के दिन मलमास या पुरुषोत्तम मास का समापन हो रहा है. सोमवती अमावस्या के मौके पर भगवान शिव, माता पार्वती और पितरों की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन स्नान-दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी कड़ी में आज हम आपको सोमवती अमावस्या का दान-स्नान का मुहूर्त और जरूरी जानकारी बताने जा रहे हैं.

सोमवती अमावस्या से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए NDTV के साथ.

Somvati Amavasya 2026 LIVE: नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Somvati Amavasya 2026 LIVE: ज्येष्ठ अधिकमास का आखिरी दिन आज

Somvati Amavasya 2026 LIVE: सोमवती अमावस्या पर करें श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ

सनातन परंपरा में भगवान माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री हरि की साधना भी उत्तम उपाय मानी गई है. ऐसे में आज मलमास या फिर कहें पुरुषोत्तम मास जो कि भगवान विष्णु की पूजा के लिए ही समर्पित है, उसके आखिरी दिन साधक को विशेष रूप से श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए. पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु का यह चमत्कारी स्तोत्र सभी कामनाओं को पूरा करने वाला माना गया है. 

Somvati Amavasya 2026 LIVE: सोमवती अमावस्या पर करें भगवान शिव की आरती

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥ ॐ जय शिव...

एकानन चतुरानन पंचानन राजे,

हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥ ॐ जय शिव...

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे,

त्रिगुण रूप निरखते, त्रिभुवन जन मोहे॥ ॐ जय शिव...

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी,

त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी॥ ॐ जय शिव...

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥ ॐ जय शिव...

कर के मध्य कमण्डलु चक्र त्रिशूल धर्ता,

जगकर्ता जगभर्ता जग संहारकर्ता॥ ॐ जय शिव...

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका,

प्रणवाक्षर में शोभित यह त्रिवेद का टीका॥ ॐ जय शिव...

शिव ओंकारा शिव ओंकारा हर ऊंकारा,

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा॥ ॐ जय शिव...

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा॥ ॐ जय शिव...

Somvati Amavasya 2026 LIVE: सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब

धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. सुबह तड़के से ही हर की पौड़ी समेत गंगा के प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: बाबा महाकाल का सोमवती अमावस्या पर भांग से विशेष शृंगार

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवती अमावस्या के अवसर पर बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई. हजारों श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में हिस्सा लिया. बाबा महाकाल को भांग से विशेष रूप से सजा गया. मस्तक पर श्रीगणेश और भस्म रमाने से पहले त्रिनेत्र से महाकाल सजे. सोमवार तड़के भगवान वीरभद्र की आज्ञा लेने के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए. दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हुए, "जय श्री महाकाल" के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा. मंदिर परिसर घंटियों, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा. महाकाल मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया. पूजन के दौरान प्रथम घंटानाद के साथ "हरि ओम" का जल अर्पित किया गया.

(Photo Credit: IANS)

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सरयू नदी में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: संगम में डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु

सोमवती अमावस्या के मौके पर श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज के संगम पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए.

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सेठानी घाट पर पहुंचे श्रद्धालु

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या पर करें पवित्र नदी में स्नान

सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों के स्नान को भी बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं इस दिन सुबह उठकर नदी में स्नान करने जाना चाहिए, लेकिन शहरों में रहने वाले लोग नदी में स्नान (Snan) करने नहीं जा सकते हैं इसीलिए किसी पवित्र नदी के जल को पानी की बाल्टी में डालकर भी नहाया जा सकता है. 

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या पर आज करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, आज के दिन कुछ उपाय करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है. 

  • ज्योतिषाचार्य आज शाम पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने की सलाह देते हैं.
  • अगर आसपास पीपल का पेड़ नहीं है, तो दक्षिण दिशा में सरसों के तेल या घी का दीपक जलाया जा सकता है. 
  • आर्थिक परेशानियों से राहत पाने के लिए घर के ईशान कोण में शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाएं.
  • गाय, कुत्ते, कौवे और चींटियों को भोजन कराना भी शुभ माना गया है.

Somvati Amavasya 2026 LIVE: उज्जैन में श्रद्धालुओं ने लगाई शिप्रा नदी में आस्था की डुबकी

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या पर भक्तों की भीड़

Somvati Amavasya 2026 LIVE: सोमवती अमावस्या पर मां गंगा की दिव्य और भव्य आरती

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: पितृ दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

सोमवती अमावस्या पर पितृ दोष दूर करने के लिए कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं. इस अमावस्या पर शिव गायत्री मंत्र का जाप किया जा सकता है. शिव गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ होता है. इसके अतिरिक्त शाम के समय इस मंत्र का जाप किया जाता है. शिव गायत्री मंत्र यानी ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय च धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात का जाप करने पर पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है. 

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या पर क्या दान करें?

सोमवती अमावस्या पर चावल, दाल, आटा, घी और गुड़ जैसी चीजों का दान करना बेहद फलदायी माना जाता है. इसके अलावा आप जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान भी कर सकते हैं.

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या पूजा विधि

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. सोमवती अमावस्या के मौके पर गंगा स्नान, दान और पितरों का तर्पण बेहद फलदायी माना जाता है. साथ ही इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है.

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या पूजा विधि

स्नान-दान

इस दिन पवित्र नदियों गंगा, यमुना आदि या घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए. पितरों के निमित्त दान करना उत्तम माना जाता है.

पीपल पूजा

मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर पीपल के वृक्ष में विष्णु जी का वास होता है. पीपल की 108 परिक्रमा करने से सुख-समृद्धि आती है.

पितृ तर्पण

इस दिन पितरों का तर्पण करने से उन्हें शांति मिलती है और परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है.

पति की लंबी आयु

विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपवास रखती हैं.

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या दान-स्नान का शुभ मुहूर्त

आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:03 बजे से 4:43 बजे तक रहेगा. पवित्र स्नान के लिए यह सबसे उत्तम समय माना गया है. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा. पूजा और मांगलिक कार्यों के लिए ये समय शुभ माना जाता है. इसके अलावा शाम 5:23 बजे से 7:08 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग रहेगा.

Somvati Amavasya 2026 LIVE Updates: सोमवती अमावस्या की तिथि

दैनिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक मास की अमावस्या तिथि 14 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो गई है. वहीं, इसका समापन आज यानी 15 जून को सुबह 08 बजकर 24 मिनट पर होगा. ऐसे में उदया तिथि को देखते हुए सोमवती अमावस्या आज यानी 15 जून को मनाई जा रही है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Somvati Amavasya 2026, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com