हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि अत्यधिक महत्व रखती है. चैत्र माह में 8 अप्रैल, सोमवार के दिन अमावस्या पड़ रही है. सोमवार के दिन पड़ने के चलते इसे सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) कहा जाता है. सोमवती अमावस्या को बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं अमावस्या पर यदि स्नान और दान किया जाए तो पितरों का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन पितरों का तर्पण भी शुभ होता है. माना जाता है कि पितरों का तर्पण ना करने पर पितृ नाराज हो सकते हैं. जब पितृ नाराज होते हैं तो घर-परिवार पर संकट आने लगते हैं और आर्थिक संकटों से भी गुजरना पड़ता है. माना जाता है कि पितृ दोष (Pitra Dosh) लगने पर पारिवारिक सुख-शांति भी भंग हो जाती है और घर में तनाव का माहौल बना रहता है. ऐसे में इस बात को ध्यान में रखना बेहद जरूरी होता है कि पितृ नाराज ना हो जाएं और प्रसन्न रहें. पितरों को खुश करने के लिए और उनका आशीर्वाद पाने के लिए कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है.
- सोमवती अमावस्या के दिन श्रद्धापूर्वक कपड़ों को दान में दिया जा सकता है. जरूरतमंदों और गरीबों को कपड़े देना अत्यधिक महत्वपूर्ण कहा जाता है.
- पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए तिल का दान (Donation) करना भी शुभ होता है. अमावस्या पर काले तिल का दान किया जा सकता है. काले तिल दान में देने पर कुंडली से बुरे ग्रहों का असर भी कम होता है. कहते हैं इससे घर पर सुख-समृद्धि भी आती है.
- सोमवती अमावस्या के दिन चांदी से बनी चीजों का भी दान किया जा सकता है. चांदी का दान करने पर पितृ प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद घर-परिवार पर बनाकर रखते हैं.
- भोजन के दान को भी शुभ कहा जाता है. गरीबों और जरूरमंदों का पेट भरना पुण्य का काम कहा जाता है. ऐसे में भोजन को दान में दिया जा सकता है.
सोमवती अमावस्या के दिन सुबह उठकर स्नान किया जाता है. भक्त इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. जो लोग पवित्र नदियों के आसपास नहीं रहते हैं वे घर में ही बाल्टी में गंगाजल डालकर स्नान कर लेते हैं. सोमवार के दिन पड़ने के चलते सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव का पूजन भी किया जाता है. इस दिन भोलेनाथ के समक्ष फल, फूल, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित करके पूजन किया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं