विज्ञापन

Sawan Last Monday Rashifal 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर बनेंगे शुभ संयोग, पंडित ने बताया इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Sawan Last Monday Rashifal 2026: 24 अगस्त को सावन के आखिरी सोमवार पर बुधादित्य और हंस राजयोग समेत शुभ संयोग बनेंगे. ज्योतिषाचार्य के अनुसार कर्क, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को धन और करियर में लाभ मिल सकता है.

Sawan Last Monday Rashifal 2026: सावन के आखिरी सोमवार पर बनेंगे शुभ संयोग, पंडित ने बताया इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
आखिरी सोमवार पर बुधादित्य और हंस राजयोग समेत शुभ संयोग बनेंगे
ndtv

सावन का आखिरी सोमवार इस बार 24 अगस्त 2026 को पड़ रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए खास रह सकती है. बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग, जबकि गुरु के कर्क राशि में होने से हंस राजयोग बनने की बात कही गई है. इसके साथ प्रीति योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग भी रहेगा. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इन शुभ योगों का असर कुछ राशियों के करियर, धन और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है.

कर्क राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि कर्क राशि वालों के लिए आखिरी सोमवार अच्छा रहने की संभाावना है. अटके काम पूरे हो सकते हैं और कार्यक्षेत्र में तरक्की के मौके मिल सकते हैं. नौकरी से जुड़ी परेशानी दूर होने के साथ अटके धन की वापसी के योग भी बन सकते हैं.

धनु राशि वालों को भाग्य का मिलेगा साथ

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि वालों को इस दौरान किस्मत का साथ मिल सकता है. करियर में नए अवसर मिलेंगे और नौकरी तलााश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना भी आगे बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: वास्‍तु के अनुसार क्या घर में स्नेक प्लांट लगाना चाहिए या नहीं? स्‍नेक पौधा लगाने का अच्छा दिन कौन सा है

मकर राशि वालों के पूरे होंगे अटके काम

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि मकर राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं. नौकरी में तरक्की और आय बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

कुंभ राशि वालों को वापस मिल सकता है अटका पैसा

उन्होंने बताया कि कुंभ राशि वालों को पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और कारोबार में भी सुधार के संकेत हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा और कोई रुका काम पूरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Sawan Pradosh Vrat 2026: 25 या 26 अगस्त कब है सावन दूसरा प्रदोष व्रत? जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiv, Sawan Somwar, Lord Shiva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com