How to Remove Tick from Skin: बारिश के सीजन में अक्सर चिचड़ी यानी टिक का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है. खासकर जिन लोगों के घर में पालतू जानवर होते हैं या जो बगीचे और घास वाली जगहों पर रहते हैं. टिक छोटा सा कीड़ा होता है जो स्किन से चिपक कर खून चूसता है और कई बार इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है. ऐसे में अगर सिर या शरीर के किसी हिस्से पर चिचड़ी चिपक जाए, तो उसे जल्द से जल्द और सही तरीके से निकालना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इसी कड़ी में आज हम आपको सिर और त्वचा से चिचड़ी हटाने का सुरक्षित तरीका बताने जा रहे हैं.
कैसे निकालें चिचड़ी?
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार चिचड़ी को निकालने के लििए सबसे पहले उस जगह को रबिंग अल्कोहल या किसी एंटीसेप्टिक से अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि इंफेक्शन का खतरा कम हो सके. इसके बाद साफ ट्वीजर्स की मदद से टिक के बचे हुए हिस्से को धीरे-धीरे पकड़कर सीधा बाहर खींचने की कोशिश करें. ध्यान रखें कि ज्यादा जोर न लगाएं, क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है.
अगर चिमटी से सिर नहीं निकल रहा है, तो साफ और स्टेरलाइज की हुई सुई का इस्तेमाल किया जा सकता है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए सुई की नोक से बहुत सावधानी से उस जगह को थोड़ा खोलने की कोशिश करें जहां चिचड़ी चिपकी हुई है. इसके बाद दोबारा चिमटी की मदद से उसे बाहर निकालने की कोशिश करें. चिचड़ी को निकालने के बाद उस हिस्से को साबुन और पानी से साफ करें और इंफेक्शन के लक्षण, जैसे रेडनैस, सूूजन या दर्द पर ध्यान दें. अगर चिचड़ी काफी ज्यादा गहराई से फंसी हो या निकालना मुश्किल लगे, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

कैसे पता लगाएं कि चिचड़ी पूरी तरह निकल गई है?
चिचड़ी निकालने के बाद कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या पूरा टिक बाहर निकल गया है या उसका कोई हिस्सा अभी भी त्वचा में फंसा हुआ है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार अगर टिक को निकालने के बाद उसके शरीर और सिर का हिस्सा एक साथ दिखाई दे रहा है और उसके पैर हिल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपने उसे पूरी तरह निकाल लिया है. वहीं, अगर टिक को हटाते समय उसका सिर अलग हो गया हो, तो उसका छोटा हिस्सा त्वचा के ऊपर या अंदर दिखाई दे सकता है. ऐसी स्थिति में ध्यान से देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि कोई हिस्सा अभी भी फंंसा हुआ है या नहीं. दरअसल, कभी-कभी टिक का सिर टूटकर त्वचा के अंदर छोटे-छोटे टुकड़ों में भी रह सकता है.
डॉक्टर से कब संपर्क करें
चिचड़ी को हटाने के बाद भी कुछ परिस्थितियों में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो सकता है. हेल्थलाइन के अनुसार अगर टिक के काटने वाली जगह पर त्वचा लाल और सूजी हुई दिखे या उस हिस्से को छूने पर गर्माहट महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. इसके अलावा, अगर टिक के काटने के बाद शरीर पर रैश निकलने लगें या कुछ दिनों के अंदर बुखार, सिरदर्द, थकान, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द या सूजन जैसी समस्याएं होने लगें, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: मिट्टी का घर कौन सा कीड़ा बनाता है? जानिए मिट्टी के घोंसले बनाने वाले कीड़ों से कैसे छुटकारा पाएं
यह भी पढ़ें: नींबू के छिलके से मच्छर भगाने का आसान घरेलू नुस्खा, इससे घर के आसपास नहीं भटकेगा एक भी मच्छर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं