विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त... कब बांधें राखी? भद्रा और चंद्र ग्रहण के बीच ऐसे दूर करें कंफ्यूजन

Raksha Bandhan Date 2026: रक्षा बंधन 2026 को लेकर तारीख का कंफ्यूजन दूर हो गया है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि भद्रा और उदयकालीन पूर्णिमा के कारण 28 अगस्त को राखी बांधना शुभ रहेगा. शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है.

Raksha Bandhan 2026: 27 या 28 अगस्त... कब बांधें राखी? भद्रा और चंद्र ग्रहण के बीच ऐसे दूर करें कंफ्यूजन
28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है
ndtv

रक्षा बंधन को लेकर इस बार तारीख का कंफ्यूजन बना हुआ है. सावन पूर्णिमा 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी. इसी दौरान चंद्र ग्रहण भी पड़ रहा है. ऐसे में सवाल है कि भाई की कलाई पर राखी आखिर 27 अगस्त या 28 अगस्त को बांधी जाएगी. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस बार रक्षा बंधन 28 अगस्त को मनाना शुभ रहेगा.

28 अगस्त को ही क्यों बांधें राखी

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त सुबह 5:38 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त सुबह 6:18 बजे तक रहेगी. 28 अगस्त को उदयकालीन पूर्णिमा होने और 27 अगस्त को भद्रा रहने के कारण इस दिन राखीी बांधने से बचना उचित माना गया है.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गयाा है. बहनें इस अवधि में भाई की कलाई पर राखी बांधकरर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामनाा कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Onam 2026: ओणम पर सजती है 26 पकवानों वाली थाली, जानिए ओणम साध्या का महत्व

क्या चंद्र ग्रहण से राखी पर पड़ेगा असर

आचार्य ने बताया कि 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण जरूर लगेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए यहां ग्रहण का धार्मिक प्रभाव या सूतक मान्य नहीं होगा. यानी देश में राखी का त्योहार बिनाा किसी बाधा के मनाया जाा सकेगा.

किन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

बता दें कि यह आंशिक चंद्र ग्रहण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका के कुछ हिस्सों के अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ईरान, इराक और सऊदी अरब समेत कुछ क्षेत्रों में दिखाई देगा. हालांकि मुहूर्त और धार्मिक मान्यताएं स्थाान और पंचांग के अनुसार अलग हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर करें ये 4 उपाय, भाई के जीवन में आएगी सकारात्मकता, आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026, Raksha Bandhan 2026 Date And Time, Raksha Bandhan 2026 Drik Panchang, Raksha Bandhan 2026 Kab Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com