जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद बीजेपी का युवाओं (Gen-Z) और बच्चों (Gen-Alpha) से संपर्क बढ़ाने का सिलसिला गुरुवार को रक्षाबंधन के मौके पर भी दिखा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अलग-अलग राज्यों के बीजेपी के वरीय नेता भी राखी के मौके पर बच्चों से राखी बंधवाते नजर आए. इसकी तस्वीरें भी नेताओं ने सोशल मीडिया पर साझा की. यूं तो पीएम मोदी पहले भी बच्चों से राखी बंधवाते थे, लेकिन इस बार भाजपा के कई और नेताओं ने भी राखी के मौके पर बच्चों तक संपर्क बढ़ाने की कोशिश की. इसे भाजपा की नई रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है.
High fives, smiles and more during today's Raksha Bandhan celebrations at 7, LKM. pic.twitter.com/dMTJHxlVhH
— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026
मोदी-योगी ने जेन अल्फा से बंधवाई राखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेन जी-अल्फा के साथ इस बार का रक्षाबंधन मनाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बच्चों के साथ इस बार का रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. कई सारी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- इस त्योहार के जरिए प्यार और भाइचारे का रिश्ता और ज्यादा मजबूत हो जाए. सभी की जिंदगियां खुशियां आएं.
पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर लखनऊ में आयोजित 'स्नेहबंधन' कार्यक्रम में...https://t.co/KQVpTSVGrB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 28, 2026
योगी का लखनऊ में स्नेहबंधन कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्नेहबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर छोटी बच्चियों ने सीएम योगी की कलाई पर राखी बांधी और बदले में मुख्यमंत्री ने उन्हें भेट स्वरूप उपहार दिया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी छात्रों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. राजधानी दिल्ली में उन्होंने इस पर्व को मनाया.
आज अहमदाबाद में अपने संसदीय क्षेत्र की टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बेटियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया।
— Amit Shah (@AmitShah) August 28, 2026
टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को जीवनभर इंसुलिन के इंजेक्शन की आवश्यकता होती है, जो उनके परिवारों पर बड़ा आर्थिक बोझ डालता है। मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार… pic.twitter.com/JQCGwPZUD7
अमित शाह ने मधुमेह पीड़ितों से बंधवाई राखी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर में ‘टाइप-1' मधुमेह से पीड़ित लड़कियों के साथ रक्षाबंधन मनाया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जीवन भर इंसुलिन के इंजेक्शन लेने की जरूरत उनके परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डालती है. उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार की एक योजना के जरिए यह बोझ कम किया जा रहा है, जिसके तहत ऐसे सभी बच्चों को जीवन भर मुफ्त इंसुलिन दी जाएगी.
राखीच्या धाग्यात गुंफलेलं बहिणींचं निरागस प्रेम!
— Ravindra Chavan (@RaviDadaChavan) August 28, 2026
निरागस हसरे चेहरे, डोळ्यांतील स्वप्नं आणि आपुलकीचा जिव्हाळा… आज प्रत्येक राखीने मनाला एक वेगळीच उब दिली.
डोंबिवलीतील अशा अनेक लहानग्या बहिणींनी प्रेमाने हातावर राखी बांधली. त्यांच्या चिमुकल्या हातांनी मनगटावर बांधलेली ही राखी… pic.twitter.com/D8Xe4u4d3w
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने स्कूल-कॉलेज की छात्राओं से बंधवाई राखी
भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कल्याण-डोंबिवली स्कूल और कॉलेज की छात्राओं से राखी बंधवाई. इस अवसर पर रवींद्र चव्हाण ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राखी के धागे में पिरोया बहनों का निश्छल प्रेम, मासूम मुस्कुराते चेहरे, आंखों में बसे सपने और अपनत्व की आत्मीयता… आज हर राखी ने मन को एक अलग ही गर्माहट दी. डोंबिवली की ऐसी अनेक छोटी बहनों ने प्रेमपूर्वक मेरी कलाई पर राखी बांधी.
यह भी पढ़ें - पीएम मोदी, सीएम योगी, राहुग गांधी से बाबा बागेश्वर तक... तस्वीरों में देखें कैसे मनाया गया रक्षाबंधन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं