विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर करें ये 4 उपाय, भाई के जीवन में आएगी सकारात्मकता, आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र में रक्षाबंधन के लिए कुछ ऐसे खास उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से भाई के जीवन में सकारात्मक आ सकती है और आर्थिक समस्याएं से भी छुटकारा मिल सकता है.

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर करें ये 4 उपाय, भाई के जीवन में आएगी सकारात्मकता, आर्थिक समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
रक्षाबंधन के उपाय
Photo Credit: NDTV

Raksha Bandhan 2026 Upay: हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन का पर्व बेहद खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. ये पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र-सुख-शांति की कामना करती हैं. इसके बदले में भाई उपहार देते हैं. ज्योतिष शास्त्र में रक्षाबंधन के लिए कुछ ऐसे खास उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से भाई के जीवन में सकारात्मक आ सकती है और आर्थिक समस्याएं से भी छुटकारा मिल सकता है. आइए जानते हैं रक्षाबंधन बहनों द्वारा किए जाने वाले 4 ऐसे ज्योतिषीय उपायों के बारे में जो भाई के जीवन में खुशहाली और तरक्की ला सकते हैं...

1. इस चीज का लगाएं तिलक

रक्षाबंधन पर बहनें राखी बांधने के साथ-साथ भाई को तिलक भी लगाती हैं. इस बार आप रक्षाबंधन पर भाई को केसर का तिलक लगाएं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से भाई के जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है और सुख-शांति का वास होता है.

2. इस मंत्र का करें उच्चारण

भाई की सफलता और तरक्की के लिए बहनें ये उपाय कर सकती हैंं. इसके लिए बहनें जब भी राखी बांधें तो "येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वाम् अभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥" का उच्चारण करें. 

3. नारियल दें

भाई को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए बहनें ये उपाय कर सकती हैं. इसके लिए बहनें राखी बांधने के बाद अपने भाई को नारियल भेंट दें. माना जाता है कि ऐसा करने से भाई की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और सुख-शांति, समृद्धि बनी रहती है.

4. गिफ्ट में दें रुमाल या कपड़ें

भाई के सौभाग्य प्राप्ति के लिए बहनें राखी बांधने के बाद उपहार के रूप में रूमाल या फिर कपड़े देंं. माना जाता है कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और भाई को भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब रखा जाएगा सावन पूर्णिमा व्रत? जानें स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com