विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026 : 3 घंटे 51 मिनट रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राहुकाल में भूलकर भी न बांधें राखी

Auspicious Time for Tying Rakhi: रक्षा बंधन 2026 इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार राखी बांधने का शुभ समय 3 घंटे 51 मिनट रहेगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि राहुकाल में राखी बांधने से बचें.

Raksha Bandhan 2026 : 3 घंटे 51 मिनट रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राहुकाल में भूलकर भी न बांधें राखी
इस साल रक्षा बंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा
ndtv

रक्षा बंधन इस बार 28 अगस्त को मनाया जाएगा. भाई-बहन के प्यार और विश्वास से जुड़े इस त्योहार पर राखी बांधने के लिए करीब 3 घंटे 51 मिनट का शुभ समय रहेगा. हालांकि, इस दिन राहुकाल और चंद्र ग्रहण की स्थिति को लेकर भी लोगों के मन में सवाल हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा.

27 या 28 अगस्त कब है राखी

ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि सावन पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9:08 बजे शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह 9:48 बजे तक रहेगी. ऐसे में इस सााल रक्षा बंधन 28 अगस्त को मनाना शुभ रहेगा.

राखी पर चंद्र ग्रहण का असर नहीं

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह 6:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आंशिक चंद्र ग्रहण रहेगा, लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा. ऐसे में यहां इसकाा सूतक काल मान्य नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: गुरुवार के दिन की जाती है साईं बाबा की पूजा, यहां पढ़ें श्री शिरडी साईं बाबा की आरती

राहुकाल में राखी बांधने से बचें

उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन के दिन राहुकाल करीब डेढ़ घंटे का रहेगा. बहनों को इस दौरान राखी बांधने से बचना चाहिए. राहुकाल से पहले या बाद में शुभ समय में भाई की कलाई पर राखी बांधी जा सकती है.

ऐसे बांधें भाई को राखी

साथ ही उन्होंने कहा कि राखी बांधने से पहले स्नान कर साफ कपड़े पहनें. पूजा की थाली में रोली, अक्षत, मिठाई और दीप रखें. भाई को पूर्व दिशा की ओर बैठाएं और बहन पश्चिम दिशा की ओर मुख करके तिलक लगाएं. इसके बााद दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बांधकर आरती करें और मिठाई खिलाकर भाई की लंबी उम्र की कामना करें.

यह भी पढ़ें: नमो नमो दुर्गे सुख करनी...मासिक दुर्गाष्टमी पर यहां से पढ़कर करें संपूर्ण दुर्गा चालीसा का पाठ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026, Raksha Bandhan 2026 Date And Time, Raksha Bandhan 2026 Date, Raksha Bandhan 2026 Drik Panchang, Raksha Bandhan 2026 Gift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com