हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन साईं बाबा को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि गुरुवार के दिन साईं बाबा की पूजा करने से मन को शांति मिलती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है. साईं बाबा अपने भक्तों पर हमेशा कृपा बनाए रखते हैं और सच्चे मन से की गई प्रार्थना को स्वीकार करते हैं. ऐसे में अगर आप भी आज साईं बाबा की पूजा करने वाले हैं, तो पूजा के बाद आरती जरूर करें. सनातन धर्म में कोई भी पूजा आरती के बिना पूरी नहीं मानी जाती है. इसलिए पूजा के दौरान दीपक जलाकर बाबा का स्मरण करते हुए आरती जरूर गाएं.
यहां पढ़ें श्री शिरडी साईं बाबा की आरती
ॐ जय साई हरे, बाबा शिरडी साई हरे।
भक्तजनों के कारण, उनके कष्ट निवारण॥
शिरडी में अवतरे, ॐ जय साई हरे॥
॥ ॐ जय साई हरे ॥
दुखियन के सब कष्टन काजे, शिरडी में प्रभु आप विराजे।
फूलों की गल माला राजे, कफनी, शैला सुन्दर साजे॥
कारज सब के करें, ॐ जय साई हरे॥
काकड़ आरत भक्तन गावें, गुरु शयन को चावड़ी जावें।
सब रोगों को उदी भगावे, गुरु फकीरा हमको भावे॥
भक्तन भक्ति करें, ॐ जय साई हरे॥
हिन्दु मुस्लिम सिक्ख इसाई, बौद्ध जैन सब भाई भाई।
रक्षा करते बाबा साई, शरण गहे जब द्वारिकामाई।।
अविरल धूनि जरे, ॐ जय साई हरे॥
भक्तों में प्रिय शामा भावे, हेमडजी से चरित लिखावे।
गुरुवार की संध्या आवे, शिव, साई के दोहे गावे॥।
अंखियन प्रेम झरे, ॐ जय साई हरे॥
ॐ जय साई हरे, बाबा शिरडी साई हरे।
शिरडी साईं हरे, बाबा ॐ जय साई हरे॥
श्री सद्गुरु साईनाथ महाराज की जय॥
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- नमो नमो दुर्गे सुख करनी...मासिक दुर्गाष्टमी पर यहां से पढ़कर करें संपूर्ण दुर्गा चालीसा का पाठ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं