रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को मनाया जाएगा. सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और पंचक होने से राखी बांधने के शुभ समय को लेकर लोगों में असमंजस है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक मान्य नहीं होगा. वहीं पंचक के दौरान राखी बांधने पर शास्त्रों में रोक नहीं बताई गई है.
राखी बांधने का सबसे शुभ समय
पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का सबसे उत्तम समय रहेगाा. इस दौरान बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकती हैं.
कब तक रहेगा पंचक
पंचक 27 अगस्त दोपहर 1:35 बजे शुरू होकर 1 सितंबर सुबह 3:24 बजे तक रहेगा. गुरुवार से शुरू होने के कारण इसे अग्नि पंचक कहाा जाता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इसका रक्षा बंधन पर कोई बाधक प्रभाव नहीं माना जाता है.
यह भी पढ़ें: गर्भावस्था में चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए? क्या गर्भवती महिला को ग्रहण के दौरान सोना चाहिए
राहुकाल में न बांधें राखी
28 अगस्त को राहुकाल सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा. इस समय राखी बांधने से बचने की सलााह दी जाती है. अभिजित मुहूर्त दोपहर 1:24 से 2:19 बजे और विजय मुहूर्त शाम 4:08 से 5:03 बजे तक रहेगा.
चौघड़िया में भी बांध सकते हैं राखी
उन्होंने बताया कि लाभ चौघड़िया सुबह 7:33 से 9:10 बजे, अमृत 9:10 से 10:46 बजे, शुभ दोपहर 12:22 से 1:58 बजे और चर शााम 5:11 से 6:47 बजे तक रहेगा.
राखी बांधते समय करें मंत्र जाप
पंडित ने बताया कि राखी बांधते समय येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः॥ तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल ॥ मंत्र का जाप शुभ माना जाता है. पहले भाई को रोली-अक्षत का तिलक लगाकर आरती करें और फिर दाहिनी कलाई पर राखी बांधें. भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशाा की ओर रखना शुभ माना गया है.
यह भी पढ़ें: इन गलतियों की वजह से बार-बार मुरझा जाता है आपका पौधा, Gardening Expert ने बताया पौधों के साथ क्या नहीं करना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं